लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, 7 दिन में 30 लाख केस, ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन सबसे आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2021 21:01 IST

Coronavirus News Updates: डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में सबसे पहले पहचान के बाद अब तक ‘डेल्टा स्वरूप’ के 111 देशों में मामले आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह संक्रमण के मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आगामी महीनों में वैश्विक स्तर पर इसी स्वरूप के ज्यादा मामले होंगे।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि आगे कोविड-19 का और संक्रामक स्वरूप उभर सकता है।

Coronavirus News Updates: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि नौ सप्ताह से कोविड-19 के मामलों में कमी आने के रुझान के बाद पिछले सप्ताह दुनिया में कोरोना वायरस के करीब 30 लाख मामले आए और मौत के मामलों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इस तरह पिछले सप्ताह संक्रमण के मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि सबसे ज्यादा ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन से संक्रमण के मामले आए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में सबसे पहले पहचान के बाद अब तक ‘डेल्टा स्वरूप’ के 111 देशों में मामले आ चुके हैं और आगामी महीनों में वैश्विक स्तर पर इसी स्वरूप के ज्यादा मामले होंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि आगे कोविड-19 का और संक्रामक स्वरूप उभर सकता है और सामाजिक दूरी, अन्य नियमों का पालन नहीं करने से कई देशों में ज्यादा मामले आने, अस्पतालों में मरीजों और मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

डब्ल्यूएचओ ने माना कि कई देश अब कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को खत्म करने के ‘दबाव’ का सामना कर रहे हैं लेकिन आगाह किया कि ‘भीड़भाड़ और यात्रा के दौरान संक्रमण के प्रसार के गलत आकलन से वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।’ 

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाइंडोनेशियादिल्लीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम