COVID update: देश में कोरोना के मामले 1.23 करोड़, मृतकों की संख्या 1.64 लाख पार, क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन, जानें पूरा अपडेट

By उस्मान | Published: April 3, 2021 12:47 PM2021-04-03T12:47:53+5:302021-04-03T12:47:53+5:30

बताया जा रहा है कि अप्रैल के मध्य तक उफान पर होगा कोरोना वायरस

coronavirus latest update in India: total cases and deaths in India, lockdowan news, vaccination latest news in Hindi | COVID update: देश में कोरोना के मामले 1.23 करोड़, मृतकों की संख्या 1.64 लाख पार, क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन, जानें पूरा अपडेट

कोरोना वायरस

Highlightsअप्रैल के मध्य तक उफान पर होगा कोरोना वायरस महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक मामले दर्द कोरोना ने तोडा पिछले छह महीने का रिकॉर्ड

भारत में कोरोना का प्रकोप दोबारा बढ़ने लगा है। देश में शुक्रवार को पिछले करीब साढ़े छह महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा 89,129 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.23 करोड़ हो गए हैं। 

मरने वालों की संख्या 1.64 लाख पार
एक दिन में इस महामारी से 714 लोगों की मृत्यु हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,110 हो गई है। कोविड-19 से एक दिन में मरने वाले लोगों की 21 अक्टूबर के बाद से यह सबसे अधिक संख्या है। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले दर्ज किये गये जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। यहां रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गयी है। वायरस से 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गयी है।

5.32 प्रतिशत मरीजों का इलाज जारी
 देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार 24वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। अब भी 6,58,909 लोग इस बीमारी का इलाज करा रहे है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.32 प्रतिशत है। 

अब तक 24,69,59,192 नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक दो अप्रैल तक 24,69,59,192 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 10,46,605 नमूनों की जांच शु्क्रवार को की गई। 

अब तक सात करोड़ से अधिक टीके लगाए गए 
भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि देश में रात आठ बजे तक कुल 7,06,18,026 टीके लगाए जा चुके हैं।  

क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा? 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से आर्थिक स्थिति खराब होती है। हमें धैर्य के साथ कोरोना को हराना होगा। उन्होंने कहा कि स्थिति डरावनी हो चुकी है। राज्य मेंअगर यही हालात रहे तो लॉकडाउन से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अप्रैल मध्य तक पीक पर हो सकता है कोरोना
इस बीच वैज्ञानिकों ने एक गणितीय मॉडल का इस्तेमाल कर अनुमान जताया है कि देश भर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अप्रैल के मध्य चरम पर होगी. हालांकि मई अंत तक संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। 

हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल समेत अन्य वैज्ञानिकों ने इस मॉडल का प्रयोग संक्रमण के मामलों में वर्तमान वृद्धि की प्रवृत्ति का अनुमान लगाने के लिए किया और पाया कि वैश्विक महामारी की जारी लहर में संक्रमण के रोजाना के नये मामले अप्रैल के मध्य में चरम पर पहुंच जाएंगे।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Web Title: coronavirus latest update in India: total cases and deaths in India, lockdowan news, vaccination latest news in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे