लाइव न्यूज़ :

Coronavirus updates: कोविड-19 से बचाव के नए इलाज की पहचान, सार्स-सीओवी-2 ओमीक्रोन और डेल्टा वायरस का परीक्षण, जानें इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 18:04 IST

Coronavirus updates: बीटाफेरॉन एंटीवायरल दवा है, जो शरीर में स्वाभाविक रूप से भी उत्पन्न होता है और शरीर को वायरस के संक्रमण से बचाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और कम मरीजों की मौतें हुईं।नया अध्ययन जर्नल ऑफ इंफेक्शन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।नया संयोजन इलाज वायरस के नए स्वरूपों को रोक सकता है।

Coronavirus updates: शोधकर्ताओं ने कोविड-19 बीमारी के लिए एक नए इलाज की पहचान की है और उनका कहना है कि इससे भविष्य में वायरस के नए स्वरूपों से भी सुरक्षा मिल सकेगी।

ब्रिटेन के केंट विश्वविद्यालय और जर्मनी के गोएथे-विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने सार्स-सीओवी-2 ओमीक्रोन और डेल्टा वायरस की संवेदनशीलता का परीक्षण किया। उन्होंने मौजूदा दवा बीटाफेरॉन के साथ स्वीकृत चार एंटीवायरल दवाओं के संयोजन के संदर्भ में नए परीक्षण किए।

बीटाफेरॉन एंटीवायरल दवा है, जो शरीर में स्वाभाविक रूप से भी उत्पन्न होता है और शरीर को वायरस के संक्रमण से बचाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड के मौजूदा चरणों के दौरान शुरुआती दौर की अपेक्षा कम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और कम मरीजों की मौतें हुईं।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह बड़े पैमाने पर टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि हालांकि, कई लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली में दोष होता है और वे टीकाकरण के बाद भी खुद को कोविड से प्रभावी ढंग से नहीं बचा पाते हैं। नया अध्ययन जर्नल ऑफ इंफेक्शन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

अध्ययन में कहा गया है कि नया संयोजन इलाज वायरस के नए स्वरूपों को रोक सकता है। केंट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मार्टिन माइकलिस ने कहा कि नए निष्कर्ष रोमांचक हैं और इससे कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले कोविड मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम