लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन गेम्स के चक्कर में बच्चे बन रहे हैं मानसिक रोगी, बिहार में 35 लाख से ज्यादा किशोर ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स की गिरफ्त में

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2025 15:05 IST

Online Games: केंद्र सरकार ने हाल ही में 155 ऐसे गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App

Online Games:  ऑनलाइन गेम्स अब बच्चों की पढ़ाई, कॅरियर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुका है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग  की ताजा रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 35 लाख से ज्यादा किशोर ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स की गिरफ्त में हैं। इनमें से 25 लाख (करीब 70 फीसदी) बच्चे मानसिक बीमारी के शिकार हो चुके हैं। ऑनलाइन गेम्स में दांव लगाकर पैसे कमाने की लत ने बच्चों को इस कदर जकड़ लिया कि उन्होंने न सिर्फ अपना पॉकेट मनी गंवाया, बल्कि घर से चोरी और कर्ज लेकर भी इसमें पैसा झोंक दिया।

आंकड़े बताते हैं कि महज एक साल में बिहार के बच्चों ने 5 करोड़ रुपए से अधिक इन गेम्स में गवां दिए। गेम्स जीतने की चाह ने उन्हें लालच, तनाव और मानसिक अवसाद के गर्त में धकेल दिया। केंद्र सरकार ने हाल ही में 155 ऐसे गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

लेकिन, इनकी लत से जकड़े बच्चे अब मानसिक तनाव में हैं। आयोग द्वारा 25 से 30 अगस्त के बीच कराए गए ऑनलाइन सर्वे में राज्य के 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 35 लाख किशोर शामिल हुए। इसमें 25 लाख ने माना कि गेम्स बंद होने से उन्हें बेचैनी, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह रिपोर्ट अभिभावकों के लिए भी खतरे की घंटी है।

माता-पिता पहले से ही बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहते हैं, अब यह लत उनके कॅरियर को और अंधेरे में धकेल रही है। बच्चे समय से पहले पैसे कमाने की चाह में गेम्स पर ज्यादा समय देने लगे, जिससे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे। परीक्षा परिणाम खराब होने पर वे और अधिक डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं।

बिहार में यह समस्या अब सिर्फ लत का मामला नहीं रही बल्कि मानसिक स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि तुरंत काउंसलिंग और कड़े नियंत्रण के बिना स्थिति और भयावह हो सकती है। सवाल है कि जब ऑनलाइन गेम्स पर रोक लग चुकी है, तब बच्चों को इस खतरनाक लत से उबारने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे?

टॅग्स :बिहारchildHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम