लाइव न्यूज़ :

लड़का हो या लड़की दोनों के गुप्तांगों को खराब कर सकता है ये रोग, यह हैं इसके लक्षण

By उस्मान | Updated: July 15, 2018 10:50 IST

बार-बार पेशाब का आना, छींकने या खांसते समय थोड़ा सा पेशाब आना, बुखार, चक्कर आना, उल्टी होना, पेट में हल्का दर्द, पेशाब के रंग का बदलना और पेशाब करते वक्त जलन महसूस करना इसके आम लक्षण हैं।

Open in App

मूत्र मार्ग में संक्रमण या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) गुप्तांगों में होने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी समस्या है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में पाई जाती है। कुछ स्वास्थ्य अवस्था जैसे डायबिटीज, मासिक धर्म का बंद होने या फिर गर्भावस्था के दौरान यह संक्रमण हो सकता है। आमतौर पर इसके इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या लोअर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का इलाज भी हो सकता है क्या? क्या अपर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पीड़ित व्यक्ति को मेडिकल इलाज की जरूरत है? आपको इस बीमारी का कैसे पता चलेगा? जर्नल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी आपको यूटीआई से जुड़े ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब दे रहे हैं। 

मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) क्या है?

मूत्र मार्ग में संक्रमण या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) गुप्तांगों में होने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी समस्या है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में पाई जाती है। कुछ स्वास्थ्य अवस्था जैसे डायबिटीज, मासिक धर्म का बंद होने या फिर गर्भावस्था के दौरान यह संक्रमण हो सकता है। आमतौर पर यह मूत्र मार्ग में जीवाणु के आक्रमण से होता है। यह सेक्स के दौरान एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे को होता है। ऐसा माना जाता हैं कि ज्यादा देर तक पेशाब को रोके रहने से भी यह संक्रमण हो सकता है। बार-बार पेशाब का आना, छींकने या खांसते समय थोड़ा सा पेशाब आना, बुखार, चक्कर आना, उल्टी होना, पेट में हल्का दर्द, पेशाब के रंग का बदलना और पेशाब करते वक्त जलन महसूस करना इसके आम लक्षण हैं।

इन चीजों को नहीं खाने से होती है सफेद बाल, मुंह पर दाने, होंठ फटने की समस्या, ऐसे मिलेगा छुटकारा

यूटीआई का इलाज कैसे किया जाता है?

लोअर यूटीआई आमतौर पर किसी भी स्वास्थ्य समस्या का कारण नहीं बनता है। और इसलिए इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ओरल एंटीबायोटिक्स खाना बेहतर होता है। इसके अलावा डॉक्टर आपको ओरल फ्लूइड्स की सलाह दे सकता है। वैसे आपको डॉक्टर को यह भी बताना चाहिए कि आप किसी लीवर या हार्ट से जुड़ी समस्या से पीड़ित नहीं हैं, क्योंकि इससे स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप पैन किलर ले सकते हैं लेकिन पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। वैसे आमतौर पर आपको पैनकिलर लेने से बचना चाहिए क्योंकि इनका ज्यादा सेवन किडनियों पर बुरा असर डाल सकता है। लोअर यूटीआई के लक्षणों में पेशाब के समय जलन होना, पेशाब का रंग बदलना, पेशाब करने में परेशानी, पेशाब में बदबू आना या खून आना शामिल हैं। कुछ मामलों में पेट में दर्द और पीठ दर्द भी हो सकते हैं।

डायबिटीज, एनीमिया, मुंहासे का रामबाण इलाज है 10 रुपये किलो मिलने वाले ये हरी सब्जी  

जहां तक अपर यूटीआई का सवाल है, तो इसे एंटीबायोटिक्स और पैन किलर से सही किया जा सकता है। हालांकि कई मामलों में रोगी को भारती होना पड़ सकता है और लंबे समय तक दवाएं चल सकती हैं। अपर यूटीआई के लक्षणों में ठंड लगने के साथ तेज बुखार होना, उल्टी, पेट के निचने हिस्से में दर्द होना, ऊपरी पीठ में दर्द होना या पेट के साइड में दर्द होना आदि शामिल हैं। इन लक्षणों का मतलब यह है कि इन्फेक्शन किडनी तक फैल गया है। समय पर इलाज कराने से आपको इन लक्षणों से राहत मिल सकती है और इन्फेक्शन को फैलने से रोका जा सकता है। दुर्लभ मामलों में यूटीआई से किडनी फेलियर का भी खतरा होता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब