लाइव न्यूज़ :

तमाम कोशिशों को नाकाम करके बाप बनने का सुख छीन रही है आपकी जेब में रखी ये चीज

By उस्मान | Updated: July 23, 2019 17:32 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में लगभग 15 फीसदी जोड़े फर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित हैं। कम से कम एक तिहाई प्रजनन समस्याएं पुरुषों को होती हैं।

Open in App

अगर तमाम कोशिश के बावजूद आप पेरेंट्स नहीं बन पा रहे हैं, तो इसका एक बड़ा कारण आपका वाईफाई डिवाइस हो सकता है। जापान के एक शोधकर्ता कुमिको नाकाटा ने पाया कि मोबाइल फोन और होम राउटर जैसे वाईफाई डिवाइस की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स स्पर्म को डैमेज कर सकती हैं जिससे आपको पेरेंट्स बनने में दिक्कत हो सकती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में लगभग 15 फीसदी जोड़े फर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित हैं। और कम से कम एक तिहाई प्रजनन समस्याएं पुरुषों को होती हैं। बेशक, पुरुषों की फर्टिलिटी कई चीजों के कारण प्रभावित हो सकती है जैसे कि खराब वातावरण, तनाव, खराब आहार, आनुवांशिकी, आदि, लेकिन एक छोटी सी चीज जैसे मोबाइल फोन को अपनी जेब में रखना भी आपको बाप बनने की ख़ुशी से वंचित कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों की जेब में वाईफाई ऑन करके मोबाइल फोन रखे। उन्होंने पाया कि लंबे समय तक यानी दो घंटे बाद ही उनकी मोटिलिटी रेट  26.4 फ़ीसदी थी। 24 घंटे बाद उनके स्पर्म डैमेज होने की दर 23.3 फ़ीसदी। 

स्पर्म काउंट, इनफर्टिलिटी में सुधार करती हैं ये 5 चीजें1) विटामिन डी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए विटामिन डी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां भी विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

2) ओमेगा-3 सैमन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

3) दूधदूध संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

4) गाजर पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत