लाइव न्यूज़ :

हेल्थ के लिए सही नहीं है कैंसर की दवाएं, हो सकती है दिल से जुड़ी समस्या, अध्ययन में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: May 1, 2023 12:15 IST

इस अध्ययन में यह पाया गया है कि कैंसर वाले मरीजों के खून में एक प्रोटीन मौजूद होता है जो दिल की बीमारी का कारण बनता है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने 33 ऐसे प्रोटीन की खोज की है जिसके कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर की दवाओं को लेकर एक नया खुलासा सामने हुआ है। एक अध्ययन में यह पाया गया है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से लोगों में दिल की समस्या हो सकती है। यही नहीं शोधकर्ताओं ने 33 ऐसे प्रोटीन को पाया है जो इन मरीजों के खून में होते है जिससे दिल की बीमारी होती है।

Health News:  हाल में हुए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं हमारे हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है और इससे हमारे दिल को भी नुकसान पहुंच सकता है। स्टडी में यह पाया गया है कि कैंसर के कुछ उपचार हमारे दिल पर असर डाल सकते है और इससे हृदय को नुकसान पहुंच सकता है। 

इस अध्ययन में एक प्रोटीन का पता लगाया गया है लोगों द्वारा कैंसर के दवाओं के इस्तेमाल में पाया गया है। बताया जा रहा है कि ये प्रोटीन दिल की समस्या को और बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले कैंसर जैसी गंभीरी बीमारी का कोई इलाज नहीं था जिस कारण हजारों लोगों ने अपनी जान गवाईं है, लेकिन मेडिकल साइंस की तरक्की के बाद इस का भी इलाज ढूंढा गया है और आज इसका इलाज भी हो रहा है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक अध्ययन के अनुसार, कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं से गंभीर हेल्थ समस्या हो रही है जिससे दिल का दौड़ा पड़ने जैसी स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में इस स्थिति को कार्डियोटॉक्सिसिटी (cardiotoxicity) कहा जाता है। स्टडी में यह पाया गया है कि कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाएं हमारे दिल की पंपिग की क्षमता को काफी प्रभावित कर रही है जिससे आप में कभी-कभी दिल का दौरा पड़ रहा है। 

साइंस एडवांसेज जर्नल में एक अध्ययन को प्रकाशित किया गया है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं में एक प्रोटीन पाया जाता है जिससे हमारे सेहत को हानि पहुंचता है और दिल की बीमारी जैसे समस्या पैदा होती है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह पाया है कि ऐसे 33 प्रोटीन है जो कैंसर से पीड़ित मरीजों के खून पाए जाते है जो दिल से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनते है। इन समस्याओं में अलग-अलग प्रकार के हार्ट फेलियर और आलिंद फिब्रिलेशन (एक असामान्य हृदय गति जो स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है) शामिल हैं।  

अध्ययन पर क्या बोले जानकार

मामले में बोलते हुए ब्रिटिश हार्ट फ़ाउंडेशन के चिकित्सा निदेशक प्रोफेसर सर नीलेश समानी ने कहा है कि "हालांकि कैंसर के इलाज में प्रगति हुई है, लेकिन इन दवाओं से दिल को नुकसान पहुंचने का एक परिणाम सामने आया है। यह शोध सुरक्षित और अधिक रिफाइन्ड दवाओं के विकास की ओर इशारा करता है ताकि एक दिन कैंसर के उपचार के बाद हृदय की समस्याओं के विकास के बारे में चिंता अतीत की बात हो।" 

टॅग्स :कैंसरकैंसर डाइट चार्टHealth and Education Departmentहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकिफायती दवाओं से आसान होता इलाज

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब