लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2026 10:47 IST

International Women's Day 2026: इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग बनाना है।

Open in App

International Women's Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में कैंसर अवेयरनेस, प्रिवेंशन एंड स्क्रीनिंग (CAPS) कैंप आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कैंसर की समय पर जांच व शुरुआती पहचान को प्रोत्साहित करना है।

इस कैंप में खास तौर पर स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, रोकथाम और समय पर जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

कैंप में स्तन और सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त जांच, मैमोग्राफी, एचपीवी-डीएनए टेस्टिंग, विशेषज्ञों से परामर्श, ब्रेस्ट सेल्फ-एग्ज़ामिनेशन सत्र तथा जागरूकता और शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. प्रज्ञा शुक्ला, विभागाध्यक्ष (क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी,  DSCI) ने कहा,"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। स्तन और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसरों में से हैं, लेकिन नियमित जांच और समय पर पहचान से इन्हें काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग बनाना है।"

डॉ. विनोद कुमार, निदेशक, DSCI ने कहा,"महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। कार्यस्थलों पर इस तरह के कैंप आयोजित करने से लोगों तक सही जानकारी और समय पर जांच की सुविधा पहुंचती है, जिससे बीमारी की जल्द पहचान और बेहतर इलाज संभव हो पाता है।"

कैंप के दौरान मैमोग्राफी के लिए 15 स्लॉट तथा एचपीवी-डीएनए सेल्फ टेस्टिंग के 50 किट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे। कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन 10 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन के समय स्टाफ आईडी दिखाना अनिवार्य होगा।

यह कैंप विशेष रूप से कोर्ट स्टाफ के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच को बढ़ावा देना है।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसकैंसरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम