लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के दो नए लक्षण के बारे में पहली बार चला पता, ब्रिटेन के प्रोफेसर ने की खोज, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: December 30, 2021 13:21 IST

ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में शोध जारी है। इस बीच इससे संक्रमण के बाद मरीजों में दो नए लक्षण के बारे में पता चला है। ये लक्षण पहले के कोरोना वायरस के वेरिएंट में नहीं देखे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रोन से संक्रमित होने वाले मरीजों में दो नए लक्षण के बारे में पता चला है।ब्रिटेन के एक शोधकर्ता ने इन दो नए लक्षण के बारे में पहचान की है।यह नए लक्षण उन लोगों में भी नजर आए हैं, जिन्होंने वैक्सीन या बूस्टर डोज ले ली थी।

नई दिल्ली: भारत समेत पूरी दुनिया कोरोनो वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट से सकते में है। इसके पूर्व के वेरिएंट से तीन गुणा अधितक संक्रामक होने की क्षमता सबसे बड़ी चिंता का विषय है। यही वजह भी है कि एक बार फिर भारत समेत समूचे विश्व में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।

ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए अधिक से अधिक शोधकर्ता कोरोना के इस नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर रिसर्च भी कर रहे हैं। कोशिश है कि ओमीक्रोन के प्रभावों को बेहतर ढंग से समझा जा सके और इससे निपटने का तरीका खोजा जा सके। 

इन सबके बीच ओमीक्रोन से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक, यूनाइटेड किंगडम में एक शोधकर्ता ने इस वेरिएंट से संक्रमण को लेकर दो नए लक्षणों की पहचान की है। हैरान करने वाली बात यह है कि पहचान किए गए ये दो नए लक्षण आमतौर पर कोरोना वायरस से जोड़ कर नहीं देखे जाते थे।

ओमीक्रोन के दो नए लक्षणों की हुई पहचान

किंग्स कॉलेज लंदन में जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार ओमीक्रोन से संक्रमण के बाद मरीज में अब उबकाई और भूख न लगना जैसे दो नए लक्षण भी नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण उन कुछ लोगों में मिले हैं जिन्होंने कोविड टीके के पूरे डोज और यहां तक कि बूस्टर डोज भी ले चुके हैं।

एक्सप्रेस डॉट सीओ डॉट यूके वेबसाइट के अनुसार टिम स्पेक्टर ने कहा कि कुछ में उबकाई आना, हल्का बुखार, सोर थ्रोट और सिरदर्द  जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (सीडीसी) के अनुसार ओमीक्रोन जुड़े कुछ सामान्य लक्षण खांसी, थकान, नाक बहना आदि शामिल हैं।

पिछले हफ्ते, सिंगल सेल डायग्नोस्टिक कंपनी IncellDx के लिए काम करने वाले डॉ ब्रूस पैटरसन ने दावा किया था कि उन्होंने पिछले वेरिएंट की तुलना में ओमीक्रोन में स्वाद और सूंघने की शक्ति का जाना जैसे लक्षण नहीं देखे हैं। डॉ पैटरसन ने कहा कि ओमीक्रोन असल में पैरैनफ्लुएंजा वायरस जैसा लगता है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम