लौकी के छिलकों को फेंकने की ना करें कभी गलती, इसके 3 चमत्कारी फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान, आज से ही इस्तेमाल करना करे दें शुरू

By आजाद खान | Published: June 1, 2022 05:21 PM2022-06-01T17:21:38+5:302022-06-01T17:25:20+5:30

जानकारों के अनुसार, गैस, पाइल्स और शरीर की जलन को दूर करने की क्षमता लौकी के छिलके में पाई जाती है।

Bottle Gourd Peel Benefits for weight loss piles gas fitness tricks health tips in hindi | लौकी के छिलकों को फेंकने की ना करें कभी गलती, इसके 3 चमत्कारी फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान, आज से ही इस्तेमाल करना करे दें शुरू

लौकी के छिलकों को फेंकने की ना करें कभी गलती, इसके 3 चमत्कारी फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान, आज से ही इस्तेमाल करना करे दें शुरू

Highlightsलौकी के छिलके सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं। इससे आपकी कई बीमारियां भी दूर हो सकती है। लौकी के छिलके का तासीर ठंडा होता है जिससे इसे काफी ठंडक मिलता है।

Home Remedies For Piles: जिस तरीके से लौकी की सब्जी सेहत के लिए लाभकारी होती है, वैसे ही लौकी के छिलके भी शरीर को बहुत ही फायदा पहुंचाता है। लौकी के छिलके में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से हमारी शरीर को ढेरो फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, आयरन, जिंक, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यही कारण है कि लौकी के छिलके को फेकने के बजाय उसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आइए यह जानने की कोशिश करते हैं कि लौकी के छिलके के सेवन से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते है। 

लौकी के छिलके से मिलने वाले फायदे (Bottle Gourd Peel Benefits)

वैसे तो लौकी के छिलके के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं, लेकिन जो खास फायदा है वह यह है कि इससे आपकी गैस, पाइल्स और शरीर की जलन दूर होती है। यही नहीं इससे मोटापे भी कम किया जा सकता है। ऐसे में आइए इसके और फायदे के बारे में जानते है। 

1. गैस की परेशानी को करता है दूर (Bottle Gourd Peel Remove Gas)

लौकी के छिलके में यह देखा गया है कि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाई जाती है जो हमारे पेट में बनने वाली गैस और कब्ज से लड़ने में हमारी मदद करती है। यही कारण है कि इसे फेकने के बजाय उपयोग करने की सलाह दी जाती है। 

2. पाइल्स से मिलता है छुटकारा (Bottle Gourd Peel Cures Piles)

अगर आपको पाइल्स की समस्या है और आप लाख जतन कर लिए है फिर यह ठीक नहीं हो रहा है। ऐसे में आप लौकी के छिलके को इस्तेमाल करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले छिलकों को जमा करें और उसे सूखा दें। इसके बाद उसका चूरण बनाकर हर रोज ताजे पाने में पीने की आदत डाल लें। इसमें भी आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

3. जलन से दिलाता है राहत (Bottle Gourd Peel Reduce Body Burning)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों के पैरों के तलवे और हथेलियों में जलन की शिकायत होती है, उनके लिए लौकी के छिलके काफी गुणकारी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका तासीर काफी ठंडा होता है और इससे आप इन परेशानियों में काफी आराम मिलेगा। लौकी के छिलके के आप चाहे तो जूस भी बनाकर पी सकते है या आप इसका लेप बनाकर इसे प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत राहत मिलेगी। 

3. वजन करता है कम (Bottle Gourd Peel Control Weight Gain)

जानकारों का कहना है कि जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है, उन्हें लौकी के छिलके सहित जूस बनाकर पीना चाहिए। इससे वे अपने वेट गेन को कंट्रोल कर पाएगे। आपको बता दें कि लौकी में कैलोरी नाम मात्र के लिए होती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Bottle Gourd Peel Benefits for weight loss piles gas fitness tricks health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे