लाइव न्यूज़ :

बिहार स्वास्थ्य विभागः 33 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति, मंत्री मंगल पांडेय ने कहा-वैशाली, सीवान और भोजपुर में तैयार हो रहे तीन नए मेडिकल कॉलेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2025 15:50 IST

Bihar Health Department: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 7,600 अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति की योजना भी शीघ्र लागू की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नई सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाना है।वैशाली, सीवान और भोजपुर में तैयार हो रहे तीन नए मेडिकल कॉलेज काम करना शुरू कर देंगे।

पटनाः बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करते ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 33 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया आने वाले दिनों में पूरी की जाएगी। बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक निर्णयों के लेने की गति तेज हो गई है। पांडेय ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़े कदमों की घोषणा की। पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विभाग में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 7,600 अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति की योजना भी शीघ्र लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाना है। युवाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि अगले वर्ष वैशाली, सीवान और भोजपुर में तैयार हो रहे तीन नए मेडिकल कॉलेज काम करना शुरू कर देंगे।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के शुरू होने से राज्य में चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और स्वास्थ्य शिक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।  पांडेय ने कहा कि सरकार अब स्वास्थ्य ढांचे के उन्नयन, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने पर विशेष ध्यान देगी।

उन्होंने बताया कि अस्पतालों के आधुनिकीकरण, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य तेज किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में भर्ती प्रक्रियाओं में सुस्ती की वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नियुक्ति पाने की प्रतीक्षा में थे। पांडेय के अनुसार, नई घोषणाओं से स्वास्थ्य विभाग की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है।

टॅग्स :बिहारपटनाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम