लाइव न्यूज़ :

चीन में बनी प्रदूषण रोकने की सबसे बड़ी मशीन, भारत मूर्ति पर खर्च कर रहा अरबों रुपये, कैसे बचेगी लोगों की जान?

By उस्मान | Updated: November 9, 2018 15:39 IST

प्रदूषण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। हाल ही में डबल्यूएचओ की एक रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि पिछले साल जहरीली हवा के कारण भारत में लगभग एक लाख बच्चों की मौत हो गई थी। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की वजह से हर साल करीब 30 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।  

Open in App

चीन के वैगानिकों ने दुनिया का सबसे बड़ा एयर प्यूरीफायर बनाया है। 100 मीटर लंबे इस प्युरिफायर से प्रदूषण के खराब होने वाली हवा को साफ करने में मदद मिलेगी ताकि देश के लोगों के शरीर के भीतर शुद्ध हवा जा सके और उन्हें खराब प्रदूषण के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सके। ये प्यूरीफायर चीन के शांक्शी प्रांत के झियान शहर में एक टॉवर पर लगाया गया है। दुनिया में इतना बड़ा प्यूरीफायर और कहीं नहीं है। 

चीन के इंस्टीट्यूट ऑफ अर्थ एनवायरनमेंट के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस टावर से शहर के 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक की वायु को साफ करने में मदद मिलेगी। इसका मतलब यह है कि इससे पूरे शहर की हवा को साफ करने के साथ-साथ शहर से सटे इलाकों को भी साफ करने में मदद मिलेगी। ये रोज एक करोड़ घनमीटर हवा को साफ करता है। इसके लगने के बाद शहर की साफ हवा की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। केवल यही नहीं ये प्यूरीफायर टॉवर हवा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ स्मॉग को भी 15 से 20 फीसदी तक कम करता है।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में स्मॉग से 1.8 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और वैज्ञानिकों ने खतरे से निपटने के लिए कड़ी मेहनत की है। इंस्टिट्यूट इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंसियल एनालिसिस के अनुसार, चीन ने क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर साल 2005 में 7.5 अरब डॉलर जबकि 2015 में 101 अरब डॉलर का निवेश किया। इधर रोपीय संघ ने 2015 में 39.9 बिलियन का निवेश किया था।

काश दिल्ली में एयर प्युरिफायर लगा होतादेश की राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। दिवाली के बाद वायु प्रदूषण और ज्यादा बढ़ गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स सबसे खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। कई इलाकों में यह लेवल 1000 को टच कर गया है। दिल्ली-एनसीआर का अधिकांश हिस्सा अत्यधिक खराब हवा की गुणवत्ता से जूझ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि दिल्ली के अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों में आंख और सांस से जुड़े रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगभग 60 फीसदी बढ़ी है।

आंख और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतराडॉक्टर और एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस जहरीली हवा से लोगों को अस्थमा, खांसी, आंखों में जलन, सिरदर्द जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रदूषण खराब  होने से कई लोगों को आंखों का सूखापन, कंजंक्टिवाइटिस, आंखों में जलन, आंखों में खुजली, आंखों का लाल होना, धुंधला दिखना और आंखों में दर्द सबसे अधिक खतरा होता है। 

दिल्ली में प्रदूषण से हर साल 30 हजार लोगों की मौतप्रदूषण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। हाल ही में डबल्यूएचओ की एक रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि पिछले साल जहरीली हवा के कारण भारत में लगभग एक लाख बच्चों की मौत हो गई थी। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की वजह से हर साल करीब 30 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।  

मूर्ति और पुल बनाने में बिजी सरकारपिछले महीने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का उदघाटन किया। इस मूर्ति को बनाने में लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इधर दिल्ली सरकार ने भी दिल्ली में 1,518.37 करोड़ रुपयों से बना 'सिग्नेचर ब्रिज' का उद्घाटन किया है। सरकार को अगर वाकई लोगों की चिंता होती, तो उसे लोगों की जान की परवाह करनी चाहिए थी। इतने पैसों में देश के बड़े शहरों में भी कई एयर प्युरिफायर लगाए जा सकते थे। 

टॅग्स :चीनदिल्लीस्टैचू ऑफ यूनिटीनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील