लाइव न्यूज़ :

जटिल सर्दी-खांसी और जुकाम को चुटकियों में भगाते हैं पान के ये पत्ते; भारी सूजन या दर्द में बहुत फायदेमंद है बिटेल लिव, आयुर्वेदाचार्य से जानें लेने का तरीका

By आजाद खान | Updated: February 13, 2022 16:27 IST

सूजन या दर्द में अगर आप प्रभावित जगह पर पान के पत्ते को गर्म करके लगाते हैं तो इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपान के पत्ते शरीर के लिए काफी गुणकारी साबित होता है। इसमें पानी, प्रोटीन, वसा और मिनरल्स जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानकार इसे कम इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

Health Tips in Hindi: पान के पत्ते (Betel Leaf ) के बारे में तो सभी जानते ही है। इसे लोग अकसर अपने स्वाद और नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। आप ने तो अकसर गांवों में यह जरूर सुना होगा कि चलो पान खाते है क्योंकि लोगों के लिए पान एक केवल नशा ही नहीं बल्कि यह एक शौक भी है। ऐसे में क्या आप जानते है कि पान के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि पान में क्या-क्या पाए जाते हैं। 

पान के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Betel Leaf Nutrients)

जानकारों का कहना है कि पान के पत्ते के इस्तेमाल (Betel Leaf uses) से आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बड़ी ही आसानी से दूर हो सकती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो हमें बीमारियों से महफूज रखता है। तो आइए जानते है कि पान के पत्तों में क्या क्या पाए जाते हैं।

पानीप्रोटीन वसा मिनरल्सफाइबरविटामिन सीविटामिन एपोटेशियमकैल्शियमआयरन

पान के पत्तों के इस्तेमाल से फायदा (Betel Leaf Benefits)

पान के पत्ते हमारे शरीर के लिए काफी गुणकारी साबित होते हैं। ऐसे में आइए जानते है कि इसके इस्तेमाल से हमें क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में दिल्ली के लक्ष्मी नगर के आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एम मुफिक ने कुछ जरूरी बातें शेयर की है। आइए जानते है कि आयुर्वेदाचार्य ने आखिर इस पर क्या कहा है। 

सिर दर्द को दूर करता है पान का पत्ता (Betel Leaf Benefits- Relief from Head Pain)

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अगर आप सिर दर्द से परेशान है तो पान के पत्ते आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। उनके मुताबिक, इसमें सिर दर्द को ठीक करने का गुण होता है जिससे आपको आसानी से इससे राहत मिल सकती है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप पान के पत्ते को गर्म करें और अरंडी या सरसों के तेल को उस पत्ते पर लगाकर छाती पर रख लें। अगर आपने ऐसा किया तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। आप इसके जरिए केवल सर्दी ही नहीं बल्कि आप माइग्रेन से भी छुटकारा पा सकते हैं। 

दिलाता है सर्दी-खांसी, जुकाम में तुरंत राहत (Betel Leaf Benefits- Relief from Cold Flu)

जानकार की माने तो पान के पत्तों में सर्दी-खांसी और जुकाम में तुरंत राहत देने वाला गुण पाया जाता है। इन परेशानियों के लिए इसे रामबाण इलाज माना जाता है। इसे आप घरेलू नुस्खे के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पान के पत्तों को उपयोग करने का तरीका काफी आसान है। आप जल्दी राहत पाने के लिए पान के पत्ते को गर्म करके उसके ऊपर सरसों का तेल लगाकर अपने छाती पर रख लें। इससे आपको तुरंत आसाम मिलेगा। 

सूजन या दर्द में देता है आराम (Betel Leaf Benefits- Relief from Swelling or Pain)

सूजन या दर्द में पान के पत्तों को एक बेहतरीन इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। प्रभावित स्थान पर पान के पत्ते को गर्म करके लगाने से चुटकियों में राहत मिलती है। 

इसके ज्यादा इस्तेमाल से एक्सपर्ट मना करते हैं (Dont Use Betel Leaf More)

एक्सपर्ट के मुताबिक, पान के पत्तों के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके ज्यादा यूज से शरीर को काफी नुकसान होता है। इसमें त्वचा के तापमान को बढ़ाए जाने वाले गुण पाए जाते हैं, इसलिए जानकार इसके ज्यादा इस्तेमाल की इजाजत नहीं देते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सभोजनडाइट टिप्सफिटनेस टिप्सविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत