लाइव न्यूज़ :

सेक्स के मामले में 'पलंगतोड़' होते हैं ऐसी शक्ल वाले बंदे, जानें आप हैं किस श्रेणी में

By उस्मान | Updated: October 2, 2019 18:16 IST

एक अध्ययन में सामने आया है कि चेहरे से इंसान की सेक्स ड्राइव का अनुमान लगाया जा सकता है यानी आप किसी के चेहरे को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि सेक्स के मामले में वो कैसा है। 

Open in App

चेहरे को लेकर सैकड़ों अध्ययन हुए हैं और अलग-अलग अध्ययन में बताया गया है कि चेहरे से इंसान के बारे में कई बातों का का पता चल सकता है। मसलन चेहरा भीतरी व्यक्तित्व को बता देता है, चेहरा सेहत के राज़ खोल सकता है आदि। लेकिन जो नया अध्ययन सामने आया है वो आपको हैरान कर सकता है। एक अध्ययन में सामने आया है कि चेहरे से इंसान की सेक्स ड्राइव का अनुमान लगाया जा सकता है यानी आप किसी के चेहरे को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि सेक्स के मामले में वो कैसा है। 

स्प्रिंगर की पत्रिका आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित कनाडा की निपिसिंग यूनिवर्सिटी के स्टीवन अर्नोकी के नेतृत्व में किए गए शोध में इस बात की पड़ताल की गई है कि यौन संबंधों और संभोग के चयन में चेहरे की क्या विशेषताएं होती हैं। इसे लेकर शोध दल ने दो अलग-अलग अध्ययन किए। 

पहले अध्ययन में 145 लोगों को शामिल किया गया जिनमें से 48 प्रतिशत पुरुष थे जो उस समय किसी न किसी के साथ संबंध में थे। सभी ने अपने बिहेवियर और सेक्स ड्राइव से जुड़े सवालों के जवाब दिए और अपनी एक-एक फोटो उन्हें दी। शोधकर्ताओ ने फोटो में उनके चेहरे की लंबाई-चौड़ाई देखकर इस बात का अंदाजा लगाया। 

दूसरे अध्ययन में उन्होंने 314 लोगों को शामिल किया और उनसे यौन संबंध से जुड़े सवालों के जवाब मांगे जिनमें वो दूसरे पार्टनर के साथ सेक्स में कितने सहज हैं और वो अपनी पार्टनर को धोखा दे सकते हैं या नहीं। 

शोधकर्ताओं ने परिणाम में बताया कि जिन महिलाओं और पुरुषों का चेहरा लंबा और चौड़ा होता है उनकी सेक्स ड्राइव पतले चेहरे वाले लोगों की तुलना में अधिक होती है। इस स्थिति को (FWHR) शेप कहते हैं। 

यह भी पाया गया कि एक बड़े एफडब्ल्यूएचआर वाले पुरुषों को कैज़ुअल सेक्स से कोई परेशानी नहीं होती है यानी वो किसी के साथ भी सेक्स को तैयार रहते हैं और अपने पार्टनर को बड़ी आसानी से धोखा दे सकते हैं। 

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब