लाइव न्यूज़ :

Benefits Of Jaggery: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो खाइये गुड़, ब्लडप्रेशर भी करेगा कंट्रोल, जानिए गुड़ के आयुर्वेदिक लाभ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2024 06:57 IST

भारतीय भोजन के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार में भी गुड़ का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। गुड़ हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी सहायक होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय भोजन के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार में भी गुड़ का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता हैगुड़ हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी सहायक होता हैइसके अलावा गुड़ गठिया जैसी गंभीर बीमारी में भी रामबाण है

Benefits Of Jaggery: गुड़ हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी सहायक होता है। गुड़ खाने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है, क्योंकि गुड़ में पोटेशियम और सोडियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है और यह गठिया जैसी बीमारी में भी सहायक साबित होती है।

भारतीय भोजन के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार में भी गुड़ का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। यह कई तरह की बीमारियों को जन्म देने वाली चीनी के विकल्प के तौर पर कार्य करती है। इतना ही नहीं इसका हमारे स्वास्थ्य पर अनेकों तरह से फायदा होता है।

आयुर्वेद में आसव और अरिष्ट जैसी तरल आयुर्वेदिक औषधियां केवल और केवल गुड़ में ही बनाई जाती हैं। इसके अलावा यह मोटापा, अपच, एसिडिटी और कम चयापचय गतिविधि जैसी समस्याओं के खिलाफ एक उपयोगी उपचार के रूप में कार्य करता है।

आयुर्वेद में गुड़ का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। इसके सेवन से शरीर में कोई परेशानी नहीं होती है। चीनी से होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में गुड़ काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में लाभकारी हो सकते हैं।

कई आयुर्वेदाचार्य खाली पेट गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं। खाली पेट गुड़ का सेवन करने से पचन को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही गुड़ के सेवन से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। आज इस लेख में हम गुड़ का सेवन करने के फायदों के बारे में बात कर रहे हैं।

गुड़ के फायदे

पाचन को मजबूत करता है

खाली पेट गुड़ का सेवन करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही इससे पाचन को मजबूती मिलती है। दरअसल, इसमें फुक्रोज होता है, जो पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में पाचन के एंजाइम एक्टिव होते हैं। इससे पेट फूलने जैसी परेशानी कम होती है।

गुड़ एलर्जी और अस्थमा से राहत देता है

लोगों को अस्थमा तब होता है जब उन्हें अपने वायुमार्ग में सूजन और संकुचन का अनुभव होता है। इससे उनका सांस लेना मुश्किल हो जाता है। लेकिन गुड़ के सेवन से लोग इस स्थिति से राहत पा सकते हैं। इस मीठे सुपरफूड में उच्च स्तर का आयरन होता है जो रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर है गुड़

गुड़ के अन्दर विटामिन सी, विटामिन बी1 और विटामिन बी6 के स्त्रोत पाए जाते हैं। इसके साथ ही गुड़ में जिंक और सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट और खनिज भी पाया जाता है। सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले अगर गुड़ के पानी जो पौषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

जोड़ो के दर्द और ब्लड प्रेशर के कंट्रोल करता है

गुड़ हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी सहायक होता है। गुड़ का पानी पीने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है, क्योंकि गुड़ में पोटेशियम और सोडियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है और यह गठिया जैसी बीमारी में भी सहायक साबित होती है।

(यह लेख विभिन्न आयुर्वेदिक शोधपत्रों के आधार पर लिखा गया है। आप आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर इन उपायों को करें )

टॅग्स :आयुर्वेदभोजनहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!