रोजाना सुबह 1 कप लहसुन की चाय पीने से होते हैं ये 5 बड़े फायदे

By उस्मान | Published: March 4, 2018 07:50 AM2018-03-04T07:50:23+5:302018-03-04T07:50:23+5:30

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

benefits of drinking garlic tea every morning | रोजाना सुबह 1 कप लहसुन की चाय पीने से होते हैं ये 5 बड़े फायदे

रोजाना सुबह 1 कप लहसुन की चाय पीने से होते हैं ये 5 बड़े फायदे

आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। लहसुन से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। लहसुन में एलिकिन नामक तत्व होता है, जिसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ- साथ मैंगनीज कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम और कई अन्य मिनरल्स होते हैं। लहसुन शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार, रोजाना सुबह एक कप लहसुन की चाय पीने से आपको यह फायदे होते हैं।  

यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ 5-6 भीगे बादाम खाइए और फिर देखिए कमाल

1) वजन होता है कम

सुबह लहसुन की चाय पीने से आपके शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिसकी वजह से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट नष्ट होता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। 

2) पाचन रहता है दुरुस्त

सुबह सुबह इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और आप स्वस्थ रहते हैं। 

3) दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

लहसुन की चाय का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड का प्रवाह ठीक रहता है जिससे आपको हार्ट से संबंधित दिक्कत नहीं होती है। 

4) डायबिटीज रहता है कंट्रोल

अगर आप लहसुन की चाय का रोजाना सेवन करते हैं, तो आपके शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है जिसकी वजह से आपको डायबिटीज नहीं होती है। 

यह भी पढ़ें- क्या आप दुबले-पतले हैं? नाश्ते में इन 7 चीजों को खाने से बढ़ सकता है वजन

5) सर्दी-जुकाम से मिलती है राहत

लहसून में एंटीबायोटिक तत्व होते हैं इसलिए रोजाना इसकी चाय पीने से आपको सर्दी, जुकाम और खांसी आदि की समस्या नहीं होती है।

लहसुन की चाय बनाने के लिए सामग्री

1 लहसुन की कली
1 गिलास पानी
1 चुटकी कसा हुआ अदरक
1 चम्मच नींबू का रस 
1 चम्मच शहद

बनाने की विधि

-सबसे पहले आप एक गिलास पानी को उबालें और इसके बाद इसमें कसा हुआ अदरक और -लहसून को पीसकर डाल दें।
-इसे 15 से 20 मिनट तक इसे पकने दें।
-आंच को बंद करके इसे 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। 
-अब इस पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला दें।
-लीजिए आपकी चाय तैयार है।

Web Title: benefits of drinking garlic tea every morning

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे