लाइव न्यूज़ :

Fitness Tips: 40 की उम्र में भी अगर दिखना है 25 का तो हर रोज फॉलो करें ये टिप्स, चन्द दिनों में आएगा शरीर में गजब का निखार दिखेंगे यंग और खुबसूरत

By आजाद खान | Updated: June 19, 2022 17:42 IST

जानकारों की माने तो हर कोई 40 की उम्र में 25 का दिख सकता है, इसके लिए उन्हें अपने हेल्थ को लेकर कुछ टिप्स और ट्रिक को फॉलो करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ती उम्र में यंग दिखना आसान बात नहीं है। इसके लिए अच्छे डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत पड़ती है। ऐसा कर आप ज्यादा उम्र में यंग दिख सकते है।

Fitness Tips: 40 साल के उम्र में 25 साल का दिखना किसको नहीं अच्छा लगता है। लेकिन यह सपना सबका पूरा नहीं हो पाता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव भी होने लगते है जिसके कारण आपका बॉडी ढ़ीला हो जाता है। ऐसे में आपके जोड़ों में दर्द और हड्डियां कमजोर होने लगती है जिसके कारण आपका शरीर और डल्ल हो जाता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि अगर आपको  40 के उम्र में 25 का दिखना है तो इसके लिए आपको क्या करना होगा। 

1. हेल्दी डाइट को करें फॉलो (Follow Healthy Diet)

जब आप 40 साल के हो जाए तो ऐसे में आपको अपने डाइट पर ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आप अपने डाइट में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के साथ और भी सभी पोषक तत्वों से भरपूर खाना ही खाएं। इससे आपके शरीर को एनर्जी और ताकत दोनों मिलेगी जिससे आपके लुक में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। 

2. ज्यादा से ज्यादा पानी पिया कीजिए (Drink More Water)

बढ़ती उम्र के साथ अकसर महिलाओं में रिंकल्स यानी झुर्रियां आने लगती है। इससे उनका उम्र और भी ज्यादा लगने लगता है। इस हालात में जानकार ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते है। ऐसा करने से शरीर में मौजूद सभी हानिकारक विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है जिससे आपका लुक बदल जाता है और बढ़ती उम्र में यंग दिखने लगते है। 

3. एक्सरसाइज की आदत डाल लें (Do Regular Exercise)

जानकारों की माने तो हर किसी को हर रोज एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे बॉडी फिट और फाइन रहती है। बढ़ती उम्र में हर रोज एक्सरसाइज करने से आपका बेली फैट भी कम होता है जिससे आप स्लिम और फिट दिखते है। इसलिए जितना हो सके हर रोज एक्सरसाइज किया कीजिए। 

4. सीड्स और नट्स को भी खाने की आदल डालें (Include Seeds & Nuts in Diet)

जब आपका उम्र ज्यादा बढ़ जाता है तो आप कमजोर दिखने लगते है, ऐसे में आप हर वक्त थकान महसूस करने लगते है। आपको थकान न लगे और यंग दिखने के लिए आप कद्दू के बीज, अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट को अपने डाइट में शामिल कर सकते है। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब