लाइव न्यूज़ :

World Milk Day: मछली, चिकन जैसी ये 10 चीजें खाने के बाद न पियें दूध, हो सकती है ऐसी हालत

By उस्मान | Updated: June 1, 2019 15:01 IST

न्यूट्रिशनिश्ट के अनुसार, हल्दी, इलायची, शहद जैसी कुछ चीजों के साथ दूध पीने से अधिक फायदे मिलते हैं। हालांकि कुछ चीजों के साथ या बाद में दूध पीने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Open in App

प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और डी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दूध इंसान के समग्र विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि दूध के भरपूर फायदे पाने के लिए इसे सही समय पर पीना जरूरी है। ठंडा और गर्म दोनों रूपों में दूध के अलग-अलग फायदे हैं। दूध से आपको हड्डियों और शरीर के विकास के साथ कई रोगों से बचने में मदद मिलती है।

न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, हल्दी, इलायची, शहद जैसी कुछ चीजों के साथ दूध पीने से अधिक फायदे मिलते हैं। हालांकि कुछ चीजों के साथ या बाद में दूध पीने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें- 

1) मछली और चिकनऐसा माना जाता है कि दूध या दही जैसी डेयरी उत्पादों के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। इससे आपको पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती हैं। इसमें फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच और पेट दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं।

2) उड़द की दाल उड़द की दाल में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पचने में थोड़ा लंबा समय लगता है। साथ ही इसकी तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि दूध के साथ इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे आपको पेट में दर्द, उलटी और शरीर में भारीपन जैसी तकलीफ हो सकती है। बेहतर है कि उड़द की दाल के सेवन के कम से कम दो घंटे बाद ही इनका सेवन करें।

3) खट्टे फलकुछ खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर, नींबू, लीची आदि के साथ डेयरी उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। ये सारी चीजें दूध को फाड़ देती हैं जिससे नुकसान होता है। खट्टे फल ठंडे होते हैं जबकि देरी उत्पाद पेट को ठंडा करते हैं। इसलिए इन चीजों को एक साथ खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है और ये पेट में जहरीले पदार्थ बनते हैं। ऐसे में आपको जुकाम, खांसी, कफ और एलर्जी हो सकती है।

4) तिल और नमकयदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

5) कटहल या करेले की सब्जी कटहल और करेले की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन इन सब्जियों को खाने के बाद आपको दूध या दही से बचना चाहिए। इससे आपको लाभ पंहुचने के बजाए नुकसान हो सकता है। इससे आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि हो सकते हैं।

6) मूलीदूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत