लाइव न्यूज़ :

Ayurveda Benefits Of Hing: ब्लड प्रेशर, पेट दर्द में लाभदायक है हींग, जानिए कैसे हाजमे को रखता है दुरुस्त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2024 06:59 IST

भोजन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हींग का प्रयोग भारतीय खानों में हजारों सालों से किया जा रहा है लेकिन तीखे गंध वाले हींग का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी बतौर औषधि होता है।

Open in App
ठळक मुद्देतीखे गंध वाले हींग का इस्तेमाल आयुर्वेद में बतौर औषधि होता हैहींग (फेरुला हींग) एक ओलियो-गम-राल है, जो उम्बेलिफेरा परिवार से संबंधित हैभारत में हींग पहली बार मध्य एशिया के मुगल 16 वीं शताब्दी में लेकर आये थे

Ayurveda Benefits Of Hing: भारतीय रसोई में हींग का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक ऐसे कोई भाग नहीं है, जहां खाने में हींग का प्रयोग नहीं होता हो। भोजन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हींग का प्रयोग भारतीय खानों में हजारों सालों से किया जा रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीखे गंध वाले हींग का इस्तेमाल आयुर्वेद में बतौर औषधि होता है।

जी हां, केवल आयुर्वेद में ही नहीं हींग का उपयोग पूरी दुनिया में भोजन में स्वाद बढ़ाने के अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। हींग (फेरुला हींग) एक ओलियो-गम-राल है, जो उम्बेलिफेरा परिवार से संबंधित फेरूला पौधों के तनों से प्राप्त होता है। इसकी खेती मुख्यरूप से पश्चिमी अफगानिस्तान, इराक, तुर्की और पूर्वी ईरान, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में होती है। भारत में हींग पहली बार मध्य एशिया के मुगल 16 वीं शताब्दी में लेकर आये थे।

हींग में तीखा सल्फरयुक्त गंध होता है और इसमें विशेष रूप से स्मृति बढ़ाने वाले न्यूरोप्रोटेक्टिव, पाचन एंजाइम, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीकैंसर और एंटीओबेसिटी पाया जाता है। इस कारण से हींग बवासीर, पेट के रोग, गैस, कब्ज, दर्द, पथरी की समस्या और डायबिटीज आदि में बेहद गुणाकीर माना जाता है।

हींग के फायदे

हींग ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है

हींग में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाचा है, जो हमारे शरीर में सोडियम के प्रभावों को नियंत्रित करता है। इसलिए यह ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में कारगर साबित होता है। इसके अलावा हींग के सेवन से धमनियों और रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है।

हींग पेट दर्द से छुटकारा दिलाता है

पेट दर्द में हींग बड़े काम की चिज है। शोध में बताया गया है कि हींग में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जिसे पेट दर्द में विशेष राहत मिलती है। इसके साथ ही यह भोजन के पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। पेट दर्द में अगर हल्के गर्म हींग का लेपन पेट पर नाभी के पास किया जाए तो उससे दर्द में फौरन राहत दूर हो जाता है। 

हींग हाजमे को ठीक करता है

हींग कई तरह के डाइजेस्टिव एंजाइम से समृद्ध होता है। हींग पैंक्रिअटिक डाइजेस्टिकव एंजाइम पर प्रभाव डाल सकता है। इसका सकारात्मक असर पाचन एंजाइम पर पड़ सकता है, जिससे पाचन क्रिया को उत्तेजित किया जा सकता है। इसलिए यह खाने को जल्दी पचाने का काम कर सकता है। लिहाजा, हींग खाने के फायदे पाचन के लिए हो सकते हैं।

कैसे करें हींग का सेवन

हींग को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैंसब्जी बनाते समय हींग का इस्तेमाल किया जा सकता है।दाल में तड़का लगाने के लिए हींग का इस्तेमाल किया जा सकता है।हींग को गुड़ के साथ मिलकर खाया जा सकता है।हींग को शहद और अदरक के रस में मिलकर सेवन किया जा सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!