लाइव न्यूज़ :

खाने से पहले 9 गहरी सांस लेने से इन 6 बीमारियों का होता है नाश

By उस्मान | Updated: June 28, 2018 14:09 IST

जब आप गहरी सांस लेते हैं, तो ऑक्सीजन अंदर जाती है, जिससे बॉडी को एसिड और एल्कलाइन को नेचुरली मेन्टेन करने में मदद मिलती है।

Open in App

स्वस्थ रहने के लिए केवल सही खानपान ही नहीं है बल्कि खानेपीने से जुड़ी सही आदतों पर अमल करना भी बहुत जरूरी है। एसिडिटी से बचने के लिए रोजाना ब्रेकफास्ट करना और खाने के बीच तीन घंटे का अंतराल बनाए रखना आदि बातों के बारे में आप जानते ही होंगे। लेकिन आप जानते हैं कि योग, प्राणायाम, आसन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से भी आंतों को स्वस्थ बनाने और एसिड रिफ्लक्स से बचने में मदद मिल सकती है। अगर आप मोटापा, तनाव, एसिडिटी और अपच से परेशान हैं, तो आपको खाने से पहले गहरी सांस लेने का उपाय ट्राई करना चाहिए। 

खाने से पहले गहरी सांस लेने से होता हैं ये फायदे

अध्ययनों के अनुसार, खाने से पहले तीन बार गहरी सांस लेने से ना केवल पाचन में मदद मिलती है बल्कि एसिडिटी और ज्यादा खाने की लालसा भी कम होती है। इसका कारण यह है कि जब आप गहरी सांस लेते हैं, तो ऑक्सीजन अंदर जाती है, जिससे बॉडी को एसिड और एल्कलाइन को नेचुरली मेन्टेन करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं आप थोड़ी मात्रा में खाने से पहले भी एक गहरी सांस ले सकते हैं। इससे बॉडी को ऑक्सीजन मिलता है जिससे बॉडी में एसिड उत्पादन के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा गहरी सांस लेने से मसल्स को आराम मिलता है, फेफड़ों का विस्तार होता है और हार्ट रेट कम होती है। इतना ही नहीं इससे तनाव कम होता है, वजन को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है और बॉडी के भीतर साइकोलॉजिकल बैलेंस रखने में मदद मिलती है। 

यह सांस लेने का तरीका

- भोजन से पहले एक शांत स्थान पर बैठें- आंखें बंद करें और 9 गहरी सांस लें - जब तक फेफड़े पूरी तरह से फूल नहीं जाते हैं तब तक नाक से सांस लें- उसके बाद अपने मुंह से सांस छोड़ें 

गले की जलन को हल्के में ना लें, इस दर्दनाक गुप्त रोग का है प्रमुख लक्षण

इस बात का रखें ध्यान

इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है। पानी की कमी से थकान हो सकती है जिससे अपच और अन्य पेट संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है। एसिडिटी से निपटने के लिए आमतौर पर एंटीएसिड या अन्य दवाएं लेने से आपका शरीर दवाओं पर निर्भर होने लगता है। आपको बता दें कि ज्यादा एंटीएसिड लेने से डायरिया और कब्ज का खतरा हो सकता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब