गले की जलन को हल्के में ना लें, इस दर्दनाक गुप्त रोग का है प्रमुख लक्षण
By उस्मान | Published: June 26, 2018 06:59 PM2018-06-26T18:59:15+5:302018-06-26T18:59:15+5:30
यौन संबंध बनाने के 10 दिन बाद अगर आपके गले में जलन होने लगे तो समझ लीजिए आपको है ये गुप्त रोग
गोनोरिया (gonorrhoea) एक यौन संचारित रोग है, जो आमतौर पर लिंग, योनि, गुदा और गले को संक्रमित कर सकता है। यह रोग गोनोरिया नामक जीवाणु के कारण होता है जो महिलाओं तथा पुरुषों के प्रजनन मार्ग के गर्म तथा गीले क्षेत्र में आसानी और बड़ी तेजी से बढ़ता है। असुरक्षित यौन, गुदा या मुख मैथुन गोनोरिया के मुख्य कारण हो सकते हैं। गोनोरिया का पहला लक्षण दस दिनों के भीतर दिख जाता है इसलिये यौन संबन्ध बनाने के बाद आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिये।कई लोगों में इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है जबकि कई लोगों में नजर आ सकते हैं। खैर, हम आपको पुरुषों में इस समस्या के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनका पता चलते ही आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
1) पिनाइल डिस्चार्ज
कई बार आपके लिंग की नोक पर सफेद और पीले रंग का डिस्चार्ज नजर आ सकता है। ये डिस्चार्ज बहुत ज्यादा पतला और पानी की तरह हो सकता है।
2) अंडकोष में दर्द
संक्रमण के कारण आपके अंडकोष में तेज दर्द और जलन महसूस हो सकती है। इसके अलावा अंडकोष की बाहरी त्वचा में सूजन भी आ सकती है।
धीरे-धीरे आपको नपुंसक बना सकते हैं रोजाना के ये 10 काम
3) पेशाब में जलन
अगर आपको पेशाब के समय तेज जलन होती है, तो ये संकेत गोनोरिया का भी हो सकता है। आपको बता दें कि यूटीआई और किडनी की पथरी के कारण भी पेशाब के समय जलन हो सकती है।
स्टेमिना बढ़ाने के लिए भुना हुआ लहसुन खायें पुरुष, ये भी हैं 6 फायदे
4) गले की ग्रंथियों में सूजन
किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ ओरल सेक्स करने से भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं। जिस वजह से आपके गले की ग्रंथियों में सूजन आ सकती है। आपको बता दें कि ओरल सेक्स से आंखों में भी इन्फेक्शन हो सकता है।
5) गले में जलन
संक्रमण के कारण आपके गले में जलन महसूस हो सकती है। ये जलन एक या दो हफ्ते तक रह सकती है। इसलिए गले में जलन होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
(फोटो- पिक्साबे)