लाइव न्यूज़ :

कैंसर, डेंगू, डायबिटीज, कब्ज का रामबाण इलाज हैं पपीते के पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: June 9, 2018 10:45 IST

पपीते के पत्ते का रस आपको डेंगू, मलेरिया, हार्ट अटैक, डायबिटीज और कैंसर से बचाता है। इतना ही नहीं इसके पत्तों का रस पीने से कब्ज़ जैसी समस्या से बचने में भी मदद मिलती है।

Open in App

पपीता खाने के ढेरों फायदे आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आप पपीते के पत्तों से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? पपीते के पत्ते कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। शरीर के कई रोग पत्तों के रस के उपयोग से दूर हो सकते हैं। इसका स्वाद बेशक आपको पसंद न आए लेकिन इसमें कमाल के गुण होते हैं। पेट, आंख और त्वचा के लिए फायदेमंद पपीते के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं। पपीते के पत्ते का रस आपको डेंगू, मलेरिया, हार्ट अटैक, डायबिटीज और कैंसर से बचाता है। इतना ही नहीं इसके पत्तों का रस पीने से कब्ज़ जैसी समस्या से बचने में भी मदद मिलती है। चलिए जानते हैं पपीते के पत्तों से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक

कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि की गई है कि पपीते के पत्तों का रस पीने से प्लेटलेट्स व आरबीसी काउंट बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसलिए इनका इस्तेमाल डेंगू फीवर के इलाज के लिए किया जाता है। 

2) कब्ज से बचाने में सहायक

पपीते को एक लैक्सेटिव के रूप में जाना जाता है, जो मल त्याग में सुधार करने और कब्ज़ से राहत दिलाने में सहायक है। इसके पत्तों का रस पीने से भी पेट संबंधी परेशानियों से बचने में मदद मिलती है। 

3) कैंसर से करते हैं बचाव

पपीते के पत्तों के रस में एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं, जो कैंसर के कुछ प्रकार, विभिन्न एलर्जी विकार और इम्युनोसुप्पेर्सेंट रोगों की शुरुआत में देरी करने में मदद करते हैं। 

4) प्रोस्टेट कैंसर से करे बचाव

चूंकि पपीते के पत्तों में एंटी कैंसर गुण होते हैं इसलिए ये बढ़े हुए प्रोस्टेट की समस्या से निपटने और प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआत में देरी करने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- पेशाब के समय जलन होना, बदबू या खून आने का एक ही इलाज दही

5) इम्युनिटी सिस्टम बनाते हैं मजबूत

अध्ययनों के अनुसार, पपीते के पत्तों के रस में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका जूस पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने और किडनी, लीवर और पेट के स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

6) पीरियड्स के दर्द को करे दूर

पीरियड्स में होने वाला दर्द बहुत जानलेवा होता है और ऐसे में अगर पपीते के पत्तों को इमली, नमक और 1 ग्लास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाया जाए और इसे ठंडा करके पिया जाए तो काफी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में नकसीर और घमौरी को जड़ से खत्म कर देगी ये मिट्टी

7) इंफेक्शन से बचाए

शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही पपीते के पत्तों का जूस शरीर में बैक्‍टीरिया की ग्रोथ रोकने में भी सहायक है। यह खून में वाइट ब्‍लड सेल्‍स और प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है।

8) भूख बढ़ाने में सहायक

खराब जीवनशैली के चलते बहुत से लोगों को कम भूख लगती है। भूख बढ़ाने के लिए आप पपीते के पत्तों कि चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे आपकी भूख बढ़ती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब