लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में रोजाना सिर्फ 1 आम खाएं और ये 10 फायदे पाएं

By उस्मान | Updated: May 2, 2018 12:15 IST

आम में विटामिन सी, ए ई के साथ-साथ पोटेश‍ियम, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक सेलेनियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।

Open in App

आम एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है जिसे सभी पसंद करते हैं। इसे 'फलों का राजा' भी कहा जाता है। यह बाजार में गर्मी के मौसम में उपलब्ध होता है। आम की कई सारी किस्में होती हैं और यह अलग-अलग आकृति और आकार में उपलब्ध होता है। आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आम में विटामिन सी, ए ई के साथ-साथ पोटेश‍ियम, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक सेलेनियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आम आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे आपको कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। आम खाने से आपको कैंसर, डायबिटीज, कैंसर और अपच जैसी गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपकी त्वचा में निखार आता है, आंखों की रोशनी तेज होती है और आपकी सेक्स लाइफ भी बेहतर बनती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आम खाने से आपको ये फायदे होते हैं। 

1) मोटापा होता है दूर

आप खाने के शौकीन हैं और मोटापे से भी ग्रस्त हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप आम खाकर अपना वजन घटा सकते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व और फाइबर शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाकर मोटापा कम करते है। 

2) कैंसर से बचाने में सहायक

आम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि आम खाने से आपको कोलोन कैंसर से बचने में मदद मिलती है।

3) कोलेस्ट्रॉल करता है कम

आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जिससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही ये दिल से जुड़े रोगों से बचाता है।

4) स्किन पर आता है ग्लो 

आम एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो ऐज विरोधी है। यह फाइटो केमिकल्स त्वचा निखार में बढ़ी भूमिका निभाता है।

5) सेक्स लाइफ बनती है बेहतर

आम खाने से आपके सेक्स ड्राइव को एक नई जान मिलती है। आम में विटामिन ई पाया जाता है जो आपके सेक्स लाइफ के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- रोजाना तरबूज खाने से इन 10 रोगों का होता है नाश, बीज भी हैं फायदेमंद

6) कब्ज से बचाता है

नियमित रूप से आम खाने से आपको कब्ज को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम भोजन को पचाने में सहायक है तथा कब्ज और एसिडिटी से आप को दूर रखता है।

7) याददाश्त बढ़ाता है

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है जो आपके दिमाग के सही कामकाज के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी याददाश्त को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से आम का सेवन करना चाहिए।

8) आंखों की रोशनी बढ़ाता है

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं रोजाना आम का सेवन करने से आपको रतौंधी जैसे रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। 

9) गर्भवती महिलाओं के लिए है बेहतर

आम आयरन का एक बेहतर स्रोत है। जाहिर है गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको आयरन की कमी पूरी करने के लिए आम का सेवन करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में घर पर गाढ़ी और स्वादिष्ट दही जमाने के 3 तरीके

10) खून बढ़ाता है

आम में आयरन पाया जाता है। अपनी डाइट में आम को शामिल करके आप आयरन की कमी से बच सकते हैं। जो लोग एनीमिया की कमी से जूझ रहे हैं उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब