लाइव न्यूज़ :

रोजाना सिर्फ 1 खजूर खाएं, गर्मियों में नहीं होंगी ये 5 बीमारियां

By उस्मान | Updated: September 3, 2022 14:38 IST

खजूर आयरन, कैल्‍शिम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक आदि जैसे पोषक तत्‍वों से भरा हुआ है।

Open in App

खजूर ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए इसके कई फायदे भी होते हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है।अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्‍ज की श‍िकायत भी नहीं होगी। खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर आयरन, कैल्‍शिम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा आदि जैसे पोषक तत्‍वों से भरा हुआ है। चलिए जानते हैं इसके और गुण- 100 ग्राम खजूर में होता है, 75 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 8 ग्राम रेशा, 63 ग्राम चीनी, 0.39 मिली ग्राम फैट, 2 ग्राम प्रोटीन, 0.4 विटामिन सी, 0.05 मिली ग्राम विटामिन ई, 2.7 मिली ग्राम विटामिन के, 1.02 मिली ग्राम आयरन, 656 मिली ग्राम पोटेशियम, 62 ग्राम फास्‍फोरस आदि। शोधकर्ताओं के अनुसार, ज्यादा खजूर खाने से आपका वजन बढ़ सकता है इसलिए आपको रोजाना एक खजूर खाना चाहिए।

1) शुगर लेवल करे मेंटेन

अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो कैंडी की बजाय दो तीन खजूर खा लें। खजूर मीठे की तलब मिटाने का हेल्दी तरीका है। ये सफेद शुगर के अच्छे विकल्प होते हैं क्योंकि इनमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और फैट नहीं होता। लेकिन याद रखें, इसमें कैलोरी अधिक होती है!

2) पाचन रखे दुरुस्त

खजूर फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से पाचन क्रिया को फायदा पहुंचता है। ये एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल (बैड कॉलेस्ट्रॉल) जमा होने से भी रोकते हैं, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, दिल का दौरा आदि का जोखिम कम होता है।

यह भी पढ़ें- नाश्ते में बासी चावल खाने से मिलता है इन 5 बीमारियों से छुटकारा

3) एनीमिया से करता है बचाव

शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की स्थिति बन जाती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के दूसरे अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे कि वो अंग ठीक से काम कर पाते हैं। खजूर में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसलिए नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आप एनीमिया  से बच जाएंगे।

4) दिल को रखता है स्वस्थ

प्रति 100 ग्राम खजूर में 656 मिग्रा पोटैशियम होता है, जो उसे पोटैशियम का पावर हाउस बनाता है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के अनुसार, एक वयस्क को दिन में 3.510 मिग्रा पोटैशियम की ज़रूरत होती है। इससे कम मिलने पर हाई ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा व दिल की अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में गलती से ना खाएं ये 5 चीजें

5) हड्डियों को करता है मजबूत

खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 भी पाए जाते हैं। कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों ही हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। वहीं विटामिन बी6 प्रोटीन को तोड़ने और तंत्रिका के कार्यों में मददगार होता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब