नाश्ते में दलिया खाने से होते हैं ये 7 लाभ, डायबिटीज के मरीज ध्यान दें

By उस्मान | Published: March 15, 2018 08:22 AM2018-03-15T08:22:19+5:302018-03-15T09:21:31+5:30

दिल के लिए दलिया एक बहुत ही गुणकारी चीज है। इसको खाने से आपको दिल की समस्याएं नहीं होती है।

amazing health benefits of bulgar wheat | नाश्ते में दलिया खाने से होते हैं ये 7 लाभ, डायबिटीज के मरीज ध्यान दें

नाश्ते में दलिया खाने से होते हैं ये 7 लाभ, डायबिटीज के मरीज ध्यान दें

आमतौर पर सुबह के नाश्ते में खाया जाने वाला दलिया विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें लो कैलोरी और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करने और कुछ प्रकार की बीमारियों (जैसे कि कब्ज, सूजन, ऐंठन और अपच) को रोकने के लिए शरीर में  फाइबर का उच्च स्तर होना बहुत जरूरी होता है। यह फाइबर आपके पेट में पोषक वृद्धि की क्षमता में सुधार कर सकता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार नाश्ते में दलिया खाने से आपको यह फायदे होते हैं। 

1. वजन कम करने में सहायक

अगर आपको वजन कम करना है और बहुत समय से कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अब दलिया का सेवन करना चाहिए। इससे आपका वजन कम होता है। ये आपके स्वास्थ के लिए काफी अच्छी होती है।

2. इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो हो सकता है ऐसा कमजोर इम्युनिटी सिस्टम की वजह से हो। इसलिए आपको दलिया का सेवन करना चाहिए इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। 

3. बेहतर पाचन में सहायक

आपको दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा पाचन संबंधी है। अगर आप नियमित रूप से दलिया खाते हैं तो आपका पेट सही रहता है। इसे खाने से आपको  गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। 

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर

आपको अगर शुगर है तो आपके लिए दलिया का सेवन करना काफी अच्छा होता है। इससे आपको डायबिटीज लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने के लिए आप इसका सेवन जरूर करें।
 
5. हड्डियों को बनता है मजबूत

अगर आपकी हड्डियों में दर्द होता है या वो कमजोर हो रही है तो आपको इन्हें मजबूत करने के लिए नियमित रूप से दलिया खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।
 
6. दिल को रखता है स्वस्थ

दिल के लिए दलिया एक बहुत ही गुणकारी चीज है। इसको खाने से आपको दिल की समस्याएं नहीं होती है। अगर आप दिल के मरीज नहीं भी हैं, तो भी आपको इसका सेवन करना चाहिए। आपके लिए अच्छा है।

7. कैंसर से करता है बचाव

आपको बता दें कि दलिया का सेवन ना सिर्फ छोटी समस्याओं बल्कि बड़ी समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप इसका सेवन करते है तो आपको कैंसर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

(फोटो- पिक्साबे)
 

Web Title: amazing health benefits of bulgar wheat

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे