लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एम्स ने ‘सुरक्षित बालकनी, सुरक्षित बच्चा’ अभियान चलाया, जानें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का क्या है मकसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 21:19 IST

अध्ययन के अनुसार, 12 साल से कम उम्र के बच्चों में रोकी जा सकने वाली मौतों का सबसे प्रमुख कारण ऊंचाई से गिरना ज्यादातर मामलों में बालकनी से गिरना है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एम्स ने ‘सुरक्षित बालकनी, सुरक्षित बच्चा’ अभियान चलाया है।बच्चों के सिर में चोट लगने के सभी मामलों में से 60 फीसदी मामले ऊंचाई से गिरने के कारण हैं।लोग हमसे जुड़ें और इसे एक राष्ट्रीय अभियान बनाएं।

नई दिल्लीः एम्स-दिल्ली ने बालकनी से गिरने से जुड़ी बच्चों की मौत को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। रोकी जा सकने वालीं इन मौतों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये दिल्ली एम्स ने ‘सुरक्षित बालकनी, सुरक्षित बच्चा’ अभियान चलाया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-दिल्ली)के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत में 12 साल से कम उम्र के बच्चों का एक बड़ा कारण उनका ऊंचाई से गिरना है। अध्ययन के अनुसार, 12 साल से कम उम्र के बच्चों में रोकी जा सकने वाली मौतों का सबसे प्रमुख कारण ऊंचाई से गिरना ज्यादातर मामलों में बालकनी से गिरना है।

एम्स के न्यूरोसर्जरी के प्राध्यापक और अध्ययनकर्ता डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि भारत में प्रत्येक मिनट में सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है और इसमें 30 फीसदी बच्चे होते हैं। गुप्ता ने बताया कि बच्चों के सिर में चोट लगने के सभी मामलों में से 60 फीसदी मामले ऊंचाई से गिरने के कारण हैं।

पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी की प्रोफेसर डॉ. शेफाली गुलाटी ने कहा कि एम्स में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच, महामारी विज्ञान के एक अध्ययन के अनुसार, चार साल की अवधि में सिर में चोट लगने वाले कुल 1,000 बच्चों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अध्ययन में शामिल गुलाटी ने कहा, ‘‘लड़कियों की अपेक्षा लड़के सिर की चोट से दो गुने से अधिक प्रभावित होते हैं और उनमें से 60 प्रतिशत से अधिक बच्चों के सिर में चोट ऊंचाई अथवा बालकनी से गिरने के कारण होती है।’’ उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे बच्चे वंचित तबकों से आते हैं जहां हादसे के वक्त माता-पिता में से एक अपने काम पर होता है जबकि दूसरा कहीं और होता है।

डॉ. गुप्ता ने सुझाव दिया कि बच्चों की ऊंचाई से दोगुनी बालकनी की रेलिंग होनी चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे अक्सर बालकनी में घर की रेलिंग पर चढ़ जाते हैं और गिर जाते हैं।ऐसे कई बच्चों की मौत हो जाती है या उनके सिर में गंभीर चोट लग जाती है। इस तरह की मौतों और चोटों को पूरी तरह से रोका जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान के माध्यम से हम चाहते हैं कि ‘सुरक्षित बालकनी और सुरक्षित बच्चे’ का संदेश 10 साल से कम उम्र के बच्चों वाले प्रत्येक घर तक पहुंचे।’’ अभियान के हिस्से के रूप में, चिकित्सकों ने स्कूलों का दौरा करने, छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों के साथ बातचीत करने और विभिन्न सेमिनार और प्रतियोगिताओं को आयोजित करने की योजना बनाई है। डॉ. गुप्ता ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि और लोग हमसे जुड़ें और इसे एक राष्ट्रीय अभियान बनाएं।’’ 

टॅग्स :दिल्लीएम्सchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम