लाइव न्यूज़ :

एम्स-दिल्लीः इमरजेंसी बिस्तर और इलाज कराने के प्रतीक्षारत मरीजों के लिए गुड न्यूज, डैशबोर्ड की शुरुआत, जानें इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2022 13:59 IST

AIIMS-Delhi: एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने ‘एम्स मुख्य अस्पताल कैजुअल्टी डैशबोर्ड’ की शुरुआत की। रियल टाइम डाटा, बिस्तर की स्थिति से जुड़े एकीकृत डैशबोर्ड और दोतरफा रेफरल प्राणली बनाने पर जोर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइमरजेंसी बिस्तर और इलाज कराने के प्रतीक्षारत मरीजों का रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराया जा सके।इमरजेंसी मरीजों को सामान्य विशेषज्ञता वाले अस्पतालों में भेज सकेंगे।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाते हुए अपनी वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड की शुरुआत की ताकि इमरजेंसी बिस्तर और इलाज कराने के प्रतीक्षारत मरीजों का रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराया जा सके।

एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने ‘एम्स मुख्य अस्पताल कैजुअल्टी डैशबोर्ड’ की शुरुआत की। श्रीनिवास ने सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक बैठक की, जहां उन्होंने सभी अस्पतालों में उपलब्ध इमरजेंसी बिस्तरों की उपलब्धता के रियल टाइम डाटा, बिस्तर की स्थिति से जुड़े एकीकृत डैशबोर्ड और दोतरफा रेफरल प्राणली बनाने पर जोर दिया।

डॉ. श्रीनिवास ने सुझाव दिया कि दोतरफा रेफरल प्रणाली बनाई जाये जिसके तहत कम विशेषज्ञता वाले अस्पताल अपने गंभीर मरीजों को उच्च केंद्रों में भेज सकें, जबकि उच्च केंद्र अपने स्थिर इमरजेंसी मरीजों को सामान्य विशेषज्ञता वाले अस्पतालों में भेज सकेंगे। इस बैठक में सफदरजंग, आरएमएल और एनएनजेपी समेत अन्य अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और निदेशकों ने भाग लिया।

टॅग्स :दिल्लीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम