लाइव न्यूज़ :

सावधान! हल्के में न लें थकान, बदन दर्द, सूखी खांसी जैसे ये 10 लक्षण, अगर दिखें तो तुरंत कराएं HIV टेस्ट

By उस्मान | Updated: February 20, 2020 13:58 IST

यह वायरस इम्युनिटी सिस्टम को इतना कमजोर कर देता है कि वो किसी भी तरह के संक्रमण का सामना नहीं कर पाता है

Open in App

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, एचआईवी/एड्स दुनिया में सबसे बड़े स्वास्थ्य खतरों में एक है। इस खतरनाक बीमारी ने अब तक लगभग 35 मिलियन लोग मारे गए हैं और 37 मिलियन से से अधिक लोग प्रभावित हैं।

यह वायरस इम्युनिटी सिस्टम को इतना कमजोर कर देता है कि वो किसी भी तरह के संक्रमण का सामना नहीं कर पाता है और व्यक्ति धीरे-धीरे विभिन्न बीमारियों का शिकार होता चला जाता है। महिलाओं और बच्चों में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। 

यह बिमारी असुरक्षित यौन संबंध, दूषित खून एवं इस्तेमाल की हुई सिरिंज से फैलती है। इसे रोकने के लिए सुरक्षित यौन संबंध का प्रयास कुछ हद तक सही साबित हो सकता है। एचआईवी के शुरूआती चरण में इसका पता नहीं चल पाता है।

हालांकि कुछ लक्षणों को पहचानकर समय पर टेस्ट कराने से इलाज में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से नीचे बताये गए लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत एचआईवी टेस्ट कराना चाहिए। 

1) लंबे समय से बुखारसामान्‍यत: बुखार एक आम समस्‍या है और एक या दो दिन में उतर जाता है। लेकिन अगर यह बीमारी लंबे समय तक आपको जकड़ कर रखे, तो हो सकता है आपको एचआईवी हो क्‍योंकि बुखार होना एचआईवी संक्रमण का एक बड़ा लक्षण है। इसलिए लंबे समय से बुखार है, तो आप तुरंत ही डॉक्‍टर से संपर्क करें।

2) हमेशा थकान महसूस होनाबता दें कि एचआईवी के विषाणु शरीर की कार्यक्षमता पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं। यही वजह है कि लोग अक्‍सर थकान महसूस करने लगते है और किसी काम को शुरू करने से पहले ही थक जाते हैं। अगर ऐसा है, तो सावधान हो जाएं।

3) मांसपेशियों में जकड़नएचआईवी पीड़ित व्‍यक्ति को हमेशा महसूस होगा कि उसके शरीर की मांसपेशियों में जकड़न हो रही है। वो हमेशा बेचैनी महसूस करता है। अगर आप भी अक्‍सर इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो बिना देरी किये डॉक्टर के पास जाएं।

4) सिरदर्द और गले की खराशएचआईवी संक्रमित व्‍यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि संक्रमित व्यक्ति हमेशा सिरदर्द एवं गले में खराश जैसी समस्याओं से हमेशा जूझता हुआ दिखाई देता है।

5) त्वचा पर खुजली व दाग धब्बेऐसा माना जाता है कि त्वचा सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। एचआईवी संक्रमण होने पर आपकी त्वचा भी इसकी चेतावनी देती है एवं चमड़ी पर खुजली के साथ-साथ दाग-धब्बे उभर आते हैं।

6) वजन कम होनाएचआईवी संक्रमित व्यक्ति के वजन में भारी मात्रा में गिरावट भी देखी जाती है। अगर बेहतर डाइट लेने के बावजूद आपके वजन में लगातार गिरावट हो रही है, तो सचेत हो जाएं।

7) सूखी खांसी और रात में पसीना आनाहमेशा गले में सूखे कफ की शिकायत भी एचआईवी की ओर इशारा करती है। इसी तरह एचआईवी संक्रमित व्‍यक्ति रातें करवटें बदलने में ही गुजार देता है एवं दम घुटने व बेचैनी होने की वजह से नींद भी उससे कोसो दूर ही रहती है।

8) पीले नाखून और एकाग्रता में कमीएचआईवी का शिकार होने पर आपके नाखून भी जवाब दे बैठते हैं और उनमें पीलापन आने लगता है। एक बीमार शरीर की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी एकाग्रता में भारी कमी। इंसान चाह कर भी अपने काम या पढ़ाई में पूरा ध्यान नहीं लगा पाता है।

टॅग्स :एड्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब