लाइव न्यूज़ :

25 साल की एक ऐसी लड़की की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, जिसकी मौत ने बचाई 3 लोगों की जान

By उस्मान | Updated: November 8, 2018 15:39 IST

देश में करोड़ों लोग अलग-अलग तरह की गंभीर बीमारियों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। कुछ लोग सिर्फ इस उम्मीद में जी रहे हैं कि को उन्हें अंगदान कर दे तो उनका जीवन बच जाए। कोलकाता की रहने वाली देवोलिना घोष ने ऐसे कुछ मरीजों का जीवन जीने का सपना पूरा कर दिया है।   

Open in App

देश में करोड़ों लोग अलग-अलग तरह की गंभीर बीमारियों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। कुछ लोग सिर्फ इस उम्मीद में जी रहे हैं कि को उन्हें अंगदान कर दे तो उनका जीवन बच जाए। कोलकाता की रहने वाली देवोलिना घोष ने ऐसे कुछ मरीजों का जीवन जीने का सपना पूरा कर दिया है।   

देवोलिना घोष का निधन हो गया है। लेकिन उसने तीन लोगों को मौत के मुंह से खींचकर नया जीवन दिया है। देवोलिना महज 25 साल की थी और वो जन्म से हाइड्रोसेफलस से पीड़ित थी। यह एक ऐसा दुर्लभ विकार हैं जिसमें क्रैनियल गुहाओं के अंदर तरल पदार्थ  जमा होते हैं और मस्तिष्क पर दबाव डालते हैं।  

देवोलिना के कई अंग दूसरे मरीजों की जान बचाने के लिए ट्रांसप्लांट किए गए हैं। उसके हार्ट को कोलकाता के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती एक मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया, उसकी दोनों किडनियों और लीवर को एसएसकेएम अस्पताल में दिया गया जबकि उसकी आंखों को शंकरये नामक एक मरीज को दी गईं। और इस तरह देवोलिना ने तीन लोगों को जीवनदान दिया। 

हाइड्रोसेफलस से थी पीड़ित

देवोलिना को पिछले सप्ताह रविवार को कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बेहोश थी और उसे आईसीयू में रखा गया। उसके दिमाग के सीटी स्कैन से पता चला कि वह हाइड्रोसेफलस से पीड़ित है। सभी प्रयासों के बावजूद, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को डॉक्टरों ने उसके मस्तिष्क की चिकित्सकीय रूप से मौत की घोषणा कर दी। 

ढाई साल की उम्र से चल रहा था इलाज

ढाई साल की उम्र से ही देवोलिना का सेरेबल शंट द्वारा इलाज चल रहा था और उसका आधे से ज्यादा जीवन इसी इलाज में बीट गया और आखिरकार वो इस बीमारी से हार गई। देवोलिना के परिवार ने अंगदान से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उसके अंगदान करने की योजना बनाई।  

इन लोगों को अंगदान से मिला जीवनदान

देवोलिना की किडनी को अनीता घोष नामक एक महिला में ट्रांसप्लांट किया गया है। वे जनवरी से किडनी की समस्या से पीड़ित थी। उसकी दूसरी किडनी को केया दन नामक एक 21 साल की लड़की में ट्रांसप्लांट किया गया है। देवोलिना के दिल को बेरहमपुर की रहने वाली तानाया पंडित में ट्रांसप्लांट किया गया है।

टॅग्स :कोलकातामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम