लाइव न्यूज़ :

बच्चों की मसाज के लिए सिर्फ सरसों नहीं, इन 4 तेल का भी करें इस्तेमाल, मिलते हैं अनेकों फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: September 28, 2018 14:06 IST

डॉक्टर्स की मानें तो मसाज से केवल शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है।

Open in App

बच्चे के जन्म से लेकर अगले कुछ महीनों तक हर मां की यह कोशिश होती है कि वो रोजाना अपने बेबी को मसाज दे ताकि उसका शारीरिक विकास अच्छी तरह हो सके। डॉक्टर्स की मानें तो मसाज से केवल शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है।

लेकिन अक्सर पेरेंट्स इस बात पर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वे किस तेल से बच्चे की मालिश करें। सालों से भारतीय घरों में तेल मालिश के लिए सरसों का तेल ही सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके अलावा बहे डॉक्टर्स ने कुछ तेल बताए हैं जो बेबी मसाज के लिए बेस्ट हैं। आइए जानें यहां:

1. बादाम का तेल

बादाम ढेर सारे पोषक तत्वों और विटामिन-ई से भरपूर होता है। इसके तेल से बेबी मसाज करने से बच्चों की त्वचा पर शाइन आती है, त्वचा सॉफ्ट रहती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

2. जैतून का तेल

जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑइल ढेर सारे विटामिन और खनिज पदार्थों से युक्त होता है। इससे यदि बेबी मसाज की जाए तो यह त्वचा की असली रंगत को बनाए रखता है। अगर बेबी की हेयर ग्रोथ कम है, तो यह तेल उसकी हेयर मसाज के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें: अपने आने वाले बच्चे को बर्थ डिफेक्ट से बचाना चाहती हैं तो रखें इन बातों का ख्याल

3. नारियल का तेल

नारियल का तेल भी बेबी मसाज के लिए अच्छा माना जाता है और आसानी से उपलब्ध भी होता है। इससे मसाज करने से बेबी की त्वचा स्किन इन्फेक्शन से बची रहती है। अगर नारियल तेल को हल्का गर्म करके बेबी मसाज के एजाए तो यह स्किन और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है।

4. सरसों का तेल

घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं की बच्चों की मालिश सरसों के तेल से ही की जाए। इसके पीछे भी कुछ कारण हैं- इस तेल से मालिश करने से त्वचा संक्रमण से बचाव होता है। हड्डियां मजबूत बनती हैं, मौसमी इन्फेक्शन से भी लड़ने की ताकत मिलती है। 

5. देसी घी

दूध और दूध से बनी चीजें, सभी बच्चों के लिए फायदेमंद बतायी जाती हैं। देसी घी से बेबी मसाज करने से शरीर को गर्मी मिलती है। अगर सर्दियों का समय है तो देसी घी से मालिश करना अच्छा माना जाता है। 

टॅग्स :बच्चों का विकासहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब