29 साल का यह लड़का धीरे-धीरे बन रहा पत्थर! 20 लाख लोगों में से एक को होता है ये लाइलाज बीमारी, जानें

By आजाद खान | Published: June 28, 2023 03:36 PM2023-06-28T15:36:07+5:302023-06-28T16:01:01+5:30

जानकारों की अगर माने तो यह एक लाइलाज सिंड्रोम जिसमें पीड़ित की हड्डियां पत्थर बनती है। इसका अभी तक सही से इलाज नहीं मिल पाया है।

29 years old joe sooch diagnosed with Fibrodysplasia ossificans progressiva know | 29 साल का यह लड़का धीरे-धीरे बन रहा पत्थर! 20 लाख लोगों में से एक को होता है ये लाइलाज बीमारी, जानें

फोटो सोर्स: Instagram

Highlightsअमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीब मामला देखा गया है। यहां के 29 साल के एक लड़के को एक अजीब बीमारी हुई है। इस शख्स की हड्डियां दिन पर दिन पत्थर बन रही है।

Stone Man Syndrome: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर जो सोच नामक एक शख्स का शरीर धीरे-धीरे पत्थर बनता जा रहा है। 20 साल के इस शख्स के इस बीमारी को देख डॉक्टर भी हैरान है। जानकार इसे एक सिंड्रोम बताते हैं जिसे फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा (FOP) नाम से जाना जाता है। 

जानकारों का यह भी कहना है कि यह एक अजीब बीमारी है जो 20 लाख लोगों में से किसी एक में होती है। हालांकि इस सिंड्रोम का अभी तक कोई भी इलाज का पता नहीं चल पाया है और इसके इलाज की खोज अभी भी जारी है। जो का कहना है कि इस सिंड्रोम के कारण उन्हें काफी तकलीफ होती है और इससे वे सही से रह भी नहीं पाते है। 

क्या है ये बीमारी

बता दें कि जो को स्‍टोन मैन सिंड्रोम (Fibrodysplasia ossificans progressiva) है। ये एक ऐसा सिंड्रोम है जिसमें मांसपेशियां, लिगामेंट्स और टेंडन धीरे-धीरे हड्डियों में बदल जाते हैं। ऐसे में इस कारण इस पीड़ित लोगों के रहने में उन्हें काफी दिक्कत होती है साथ ही उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी होती है। जो ने बताया कि जब उनकी हड्डियां बढ़ती है तो इससे उन्हें काफी तकलीफ होता है। 

अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी बीमारी के बारे में बोलते हुए जो ने कहा है कि यह एक आनुवंशिक बीमारी है जिससे अब तक 800 लोग ही इसके चपेट में आए हैं। जानकारों की अगर माने तो अभी तक इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है। हालांकि डॉक्टरों का यह कहना है कि उन्होंने कुछ दवाओं की खोज की है लेकिन ये दवा इस सिंड्रोम में कारगर नहीं है। 

कैसे होती है इस सिंड्रोम की पहचान

इस सिंड्रोम की पहचान करना काफी आसान है लेकिन आम लोगों की इसकी पहचान नहीं है ऐसे में वे इसे गंभीरता से नहीं ले पाते है। जानकार कहते है कि इसकी पहचान नवजात की उंगलियां और अंगूठे को बारीकियों से देखने से इसका पता चलता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
 

Web Title: 29 years old joe sooch diagnosed with Fibrodysplasia ossificans progressiva know

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे