लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2022 तक देशभर में 1.5 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे : आर्थिक समीक्षा

By भाषा | Updated: February 1, 2020 09:05 IST

14 जनवरी 2020 तक देशभर में ऐसे 28,005 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं

Open in App

संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2019-20 के मुताबिक रोग निवारक उपायों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में 1.5 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश रिपोर्ट में बताया गया कि 14 जनवरी 2020 तक देशभर में ऐसे 28,005 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।

समीक्षा रिपोर्ट में रेखांकित किया गया, ‘‘इंद्रधनुष मिशन के तहत देश के 680 जिलों में 3.39 करोड़ बच्चों और 87.18 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ। नए टीके जैसे मीजिल्स-रुबेला, न्यूमोकोकल कांजुगेट टीका, रोटावायरस टीका और पोलियो टीका देने की भी शुरुआत की गई है।’’

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (एनएचए) 2016-17 के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक क्षमता से अधिक सेहत पर खर्च में कमी आई है और यह वर्ष 2013-14 के 64.2 प्रतिशत से घटकर 2016-17 में 58.7 रह गई है।’’

वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य खर्च अनुमान 2016-17 के मुताबिक सेहत पर सरकारी खर्च का 52.2 फीसदी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर हो रहा है जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में सरकारी खर्च का दो तिहाई प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च करने का आह्वान किया गया है।

समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) गरीबों को किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं देने में अहम कदम है। दूसरा कदम मुफ्त दवा सेवा पहल के तहत राज्यों को पर्याप्त राशि आवंटित की गई। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने इस सुविधा की अधिसूचना जारी कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने जिला अस्पतालों को चिकित्सा महाविद्यालय में बदलने की योजना शुरू की और गत पांच साल में 141 नए चिकित्सा महाविद्यालयों को मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 2.51 लाख मानव संसाधन के लिए राज्यों की मदद की है।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाहेल्थ बजट इंडियाबजट २०२०-२१हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब