नसों को मजबूत बनाकर खराब ब्लड सर्कुलेशन, थकान, चक्कर आना जैसे कई रोगों से बचने के लिए आजमाएं ये 10 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: December 23, 2021 10:11 AM2021-12-23T10:11:44+5:302021-12-23T10:13:37+5:30

अगर नसें कमजोर हो रही हैं तो एक बड़ा संकेत है कि व्यक्ति की याद्दाश्त घटने लगती है। चक्कर आना भी एक महत्वपूर्ण लक्षण है क्योंकि खून का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है।

10 home remedies to make your blood vessels stronger | नसों को मजबूत बनाकर खराब ब्लड सर्कुलेशन, थकान, चक्कर आना जैसे कई रोगों से बचने के लिए आजमाएं ये 10 घरेलू उपाय

नसों को मजबूत बनाने के उपाय

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए नसों का स्वस्थ होना जरूरी है। शरीर में नसों का काम खून को दिल तक पहुंचना है जिससे आपको ऑक्सीजन मिलता है और आप सांस ले पाते हैं। नसों के खराब और कमजोर होने से शरीर के काई काम थम सकते हैं जीससे आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

नसों के कमजोर होने के कारण

अगर नसें कमजोर हो गई हैं तो शरीर में होने वाले प्रभाव की पहचान जरूरी है ताकि समय पर सही इलाज मिल सके। सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि नसें आखिर कमजोर क्यों होती हैं। 

नसों के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें नसों में किसी प्रकार की क्षति, नस विकृत होना, दर्द या सूजन से प्रभावित होना, नर्व सेल्स पर ट्यूमर का विकास, नसों पर विषाक्त पदार्थों का प्रभाव, नसों पर दबाव आदि शामिल हैं। 

नसों के कमजोर होने के लक्षण

अगर नसें कमजोर हो रही हैं तो एक बड़ा संकेत है कि व्यक्ति की याद्दाश्त घटने लगती है। चक्कर आना भी एक महत्वपूर्ण लक्षण है क्योंकि खून का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। एक अन्य संकेत है उठते और बैठते हुए आंखों के सामने अंधेरा छाना। सूंघने, देखने, सुनने, स्वाद लेने या स्पर्श अनुभव की शक्ति कमजोर होने लगती है। मांसपेशियों में कमजोरी और कंपकंपी होती है।

नसों को मजबूत बनाने के उपाय

- फाइबर का धिक् सेवन करें। फाइबर पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने में मदद करता है. पाचन खराब होने से पेट पर जितना अधिक दबाव पड़ेगा, उससे नसों को रक्त प्रवाह के रुकावट के कारण नुकसान होगा। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे ओटमील, ब्राउन राइस, पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, एवोकाडो, चियास, दालें आहार में शामिल करें।

- ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिनमें बहुत विटामिन सी हों जैसे ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरीज, गोभी, अनानास, संतरे आदि. विटामिन सी शरीर की रक्त वाहिकाओं को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों को भी आहार में शामिल करें, जिसमें सूखे मेवे, एवोकाडो, जैतून का तेल, कद्दू, आम, मछली आदि शामिल हैं।

- नसों की कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए विटामिन, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजों का भरपूर सेवन करें। 

- सेंधा नमक सूजन को कम करता है और मांसपेशियों व नसों के बीच के संतुलन को बेहतर बनाता है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट पाया जाता है, जो इसके गुणों का मुख्य स्रोत होता है।  

- यदि आपके नसों में बहुत दर्द होता है, तो दर्द से प्रभावित क्षेत्र में पुदीने के तेल से मालिश करें। इससे आपको नसों के दर्द से राहत मिलेगी।

- सरसों के तेल से नसों के दर्द से छुटकरा पाया जा सकता है। सरसों के तेल को गरम करके इससे मालिश करे। ऐसा करने से आपको निश्चित ही लाभ होगा।

- किशमिश खाने की आदत डाल लें। यह शरीर में अन्य लाभ पहुंचाने के साथ ही नसों की कमजोरी का भी बेहतरीन इलाज  है। इसका इस्तेमाल आप सर्दियों के मौसम में ही करने की कोशिश करें।

- अश्वगन्धा 100 ग्राम, सतावर 100 ग्राम, बाहीपत्र 100 ग्राम, इसबगोल की भूसी 100 ग्राम, तालमिश्री 400 ग्राम इस सबका एक मिश्रण बना ले और उस मिश्रण को सुबह व शाम को दूध के साथ लें।  

- अगर आपकी नसों में बहुत दर्द होता है तो आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए जिससे नसों को बहुत लाभ होता है और इसमें पड़ी हुई गांठ भी धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

- तंबाकू के धुएं में मौजूद रसायन रक्त गाढ़ा कर सकते हैं। इसके अलावा निकोटीन नसों को सख्त और संकीर्णता का कारण बनता है।

Web Title: 10 home remedies to make your blood vessels stronger

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे