लाइव न्यूज़ :

केन्या को 2-0 से हराकर भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप, सुनील छेत्री ने की मेसी की बराबरी

By भाषा | Updated: June 10, 2018 22:22 IST

छेत्री ने आठवें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई और फिर 29वें मिनट में एक और गोल दागकर मेसी की बराबरी कर ली।

Open in App

मुंबई, 10 जून: कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत भारत ने रविवार को मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए फाइनल में केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब जीत लिया। छेत्री इसके साथ ही सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय फुटबाल खिलाड़ियों की सूची में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर अब 64 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं। छेत्री ने आठवें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई और फिर 29वें मिनट में एक और गोल दागकर मेसी की बराबरी कर ली। अपना 102वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 33 साल के छेत्री से अधिक गोल सक्रिय खिलाड़ियों में सिर्फ पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए हैं। उनके नाम पर 150 मैचों में 81 गोल दर्ज हैं। छेत्री और मेसी हालांकि सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं।  भारत ने यूएई में 2019 में होने वाले एशियाई कप की तैयारी के मकसद से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था और इस प्रतियोगिता में उसकी खिताब जीत दर्शाती है कि छेत्री और उनकी टीम की तैयारी सही राह पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 1-2 की शिकस्त के बाद भारतीय टीम फाइनल में बेहतर लय में दिखी। (और पढ़ें- FIFA World Cup: अर्जेंटीना के मैच वाले दिन इस दुकान पर चाय-समोसा मुफ्त! मिलिए, मेसी के 'सबसे बड़े' फैन से)

भारत को पहला बड़ा मौका सातवें मिनट में मिला जब केन्या के बर्नार्ड ओगिंगा के फाउल के कारण मेजबान टीम को फ्री-किक मिली। अनिरुद्ध थापा की फ्री-किक सीधे कप्तान सुनील छेत्री के पास पहुंची जिन्होंने इसे गोल में पहुंचाकर भारत को आठवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने दो मिनट बाद एक और अच्छा मूव बनाया लेकिन इस बार छेत्री को अन्य खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिला। ओगिंगा और ओवेला ओचींग ने केन्या के लिए अच्छा मौका बनाया लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उनके हमले को नाकाम कर दिया।

छेत्री ने 29वें मिनट में एक और गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। भारतीय कप्तान ने अनस एडाथोडिका के लंबे पास को अपने कब्जे में लिया और फिर केन्या के अतुडो और किबवागे को पछाड़ते हुए आगे बढ़े। छेत्री ने इसके बाद अपने दमदार शाट से गोलकीपर पैट्रिक मतासी को छकाते हुए गोल दागा। छेत्री का मौजूद टूर्नामेंट के चार मैचों में यह आठवां गोल था।

ओगिंगा को फाउल करने पर 35वें जबकि कप्तान मुसा मोहम्मद को 43वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। भारतीय टीम मध्यांतर तक 2-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफल नहीं मिली। (और पढ़ें- FIFA World Cup 2018, Group A: मेजबान रूस के 'ग्रुप-ए' में नजरें उरूग्वे और मिस्र के स्टार मोहम्मद सालाह पर)

टॅग्स :सुनील छेत्रीलियोनेल मेसीइंडियाक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका