2019 बेलोन डिओर पुरस्कार की रेस में लियोनल मेसी हैं सबसे आगे, महिला वर्ग में अमेरिका रेपिनो है दावेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 2, 2019 11:43 AM2019-12-02T11:43:56+5:302019-12-02T11:43:56+5:30

इस खिताब के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें से दुनियाभर के 180 पत्रकारों ने अपना वोट देकर विजेता चुना है।

Lionel Messi and Megan Rapinoe likely to win Ballon d'Or 2019 | 2019 बेलोन डिओर पुरस्कार की रेस में लियोनल मेसी हैं सबसे आगे, महिला वर्ग में अमेरिका रेपिनो है दावेदार

2019 बेलोन डिओर पुरस्कार की रेस में लियोनल मेसी हैं सबसे आगे, महिला वर्ग में अमेरिका रेपिनो है दावेदार

Highlightsलियोनल मेसी 2019 बेलोन डिओर पुरस्कार जीतने की रेस में सबसे आगे हैं।महिला फुटबॉलर की रेस में अमेरिका की दिग्गज मेगन रेपिनो सबसे आगे चल रही हैं।

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 2019 बेलोन डिओर पुरस्कार जीतने की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि महिला फुटबॉलर की रेस में अमेरिका की दिग्गज मेगन रेपिनो सबसे आगे चल रही हैं। मेसी और मेगन को पिछले महीने फीफा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

इस खिताब के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें से दुनियाभर के 180 पत्रकारों ने अपना वोट देकर विजेता चुना है। 2019 बेलोन डिओर पुरस्कार के विजेता का ऐलान आज (सोमवार) किया जाएगा।

पिछले साल क्रोएशिया के कप्तान और मिडफील्डर लुका मोड्रिच ने यह खिताब अपने नाम किया था। फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका द्वारा दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में मेस्सी और रोनाल्डो के 10 साल के वर्चस्व को पिछले साल लुका मोड्रिच ने तोड़ा था। मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस खिताब को सबसे ज्यादा 5-5 बार जीता है।

वहीं अमेरिकी दिग्गज मेगन रेपिनो को पिछले महीने फीफा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था। अमेरिका की इस स्टार की दो साथी खिलाड़ियों टोबिन हीथ और एलेक्स मोर्गन को भी 20 खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली थी।

Web Title: Lionel Messi and Megan Rapinoe likely to win Ballon d'Or 2019

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे