लाइव न्यूज़ :

इटली के लोमबार्डी क्षेत्र में कोरोना से हुई 16 हजार से ज्यादा की मौत, उसी का हिस्सा रहे बर्गेमो में होगी फुटबॉल की वापसी

By भाषा | Updated: June 21, 2020 10:10 IST

Bergamo, Football: छोटे से शहर बर्गेमो में कोरोना वायरस ने काफी कहर बरपाया है, लेकिन अटलांटा फुटबॉल टीम जब रविवार को मैदान पर उतरेगी तो इस शहर में तीन महीने बाद फुटबॉल की वापसी होगी

Open in App
ठळक मुद्देलोमबार्डी क्षेत्र में कोरोना से 16 हजार से अधिक लोगों की हो चुकी मौत, बर्गेमो इसी क्षेत्र का हिस्सासिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने के बाद तीन महीने से अधिक समय में यह अटलांटा का पहला मैच होगा

मिलान: अटलांटा की फुटबॉल टीम रविवार को जब मैदान पर उतरेगी तो उस मैच का अलग ही महत्व होगा। इस सप्ताहांत सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने के बाद तीन महीने से अधिक समय में यह अटलांटा का पहला मैच होगा।

लेकिन इससे भी अधिक मायने यह रखता है कि टीम अपना मैच बर्गेमो में खेलेगी जो कोरोना वायरस से इटली के सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है।

इटली के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित बर्गेमो में होगी फुटबॉल की वापसी

लोमबार्डी क्षेत्र में कोरोना वायरस से 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और बर्गेमो इसी क्षेत्र का हिस्सा है। छोटे से शहर बर्गेमो में कोरोना वायरस ने काफी कहर बरपाया है। अटलांटा के कोच जियान पियेरो गेस्पेरिनी ने कहा, ‘‘आप कुछ भी कर लीजिए पर बर्गेमो में जो हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि इसे कभी नहीं भूला जा सकता, इसने हमारे जीवन को झकझोर कर रख दिया है।’’ विशेषज्ञों का मानना है कि बर्गेमो में इस वायरस के प्रकोप में अटलांटा और वेलेन्सिया के बीच 19 फरवरी को हुआ मैच बड़ा कारण रहा है।

स्थानीय मीडिया ने इसे ‘मैच जीरो’ करार दिया। इस मुकाबले के एक हफ्ते से भी कम समय में बर्गेमो प्रांत में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। 

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 लाख पार कर गई है, जबकि 4.50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :इटलीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका