FIFA World Cup: नाइजीरिया को 2-0 से हराकर क्रोएशिया ग्रुप-डी में टॉप पर

By विनीत कुमार | Published: June 17, 2018 03:10 AM2018-06-17T03:10:23+5:302018-06-17T03:14:00+5:30

इसी ग्रुप में शनिवार को हुए एक मुकाबले में अर्जेंटीना को आइसलैंड के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था।

fifa world cup croatia beat nigeria in group d match | FIFA World Cup: नाइजीरिया को 2-0 से हराकर क्रोएशिया ग्रुप-डी में टॉप पर

Croatia beat Nigeria

मॉस्को, 17 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रप डी के अपने पहले मैच में शनिवार को क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हराकर जीत के साथ अभियान का आगाज किया। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ग्रुप-डी के प्वाइंट टेबल में 3 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गया है। दरअसल, इसी ग्रुप में शनिवार को हुए एक मुकाबले में अर्जेंटीना को आइसलैंड के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था।

बहरहाल, नाइजीरिया के खिलाफ पूरे मैच में क्रोएशिया ने दबदबा बनाए रखा। दूसरे हाफ में जरूर नाइजीरियाई टीम ज्यादा आक्रामक दिखी लेकिन वह क्रोएशिया की रक्षा पंक्ति को भेदने में कामयाब नहीं हो सकी। (और पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2018: नहीं दिखा मेसी का जलवा, आइसलैंड ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोका)

मैच के 32वें मिनट में क्रोएशिया को कॉर्नर मिला और रियाल मेड्रिड से खेलने वाले लुका मोड्रिक ने बेहतरीन पास दिया। इस पास पर क्रोएशियाई स्ट्राइकर मारियो मैंडजुकी हेडर लगाने में कामयाब रहे और गेंद नाईजीरिया के मिडफील्डर ओगहेनेकारो एटेबो के पांव से लगकर गोलपोस्ट में शमा गई। इस बढ़त ने क्रोएशिया का हौसला और बढ़ा दिया और फिर टीम ने अपना आक्रमण और तेज कर दिया।

पहले हाफ तक 1-0 की बढ़त के बाद इस बार बारी नाइजीरिया की थी। दूसरे हाफ में नाइजीरिया ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि इस आक्रमण का उल्टा खामियाजा ही नाइजीरिया को भुगतना पड़ा।

मैच के 71वें मिनट में विलियम एकॉन्ग ने कप्तान मोड्रिक को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की और नतीजतन रेफरी ने क्रोएशिया को पेनल्टी का मौका दे दिया। मोड्रिक ने भी कोई गलती किए बिना अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। 

इसके बाद आखिर तक नाइजीरियाई खिलाड़ियों ने गोल के अंतर को खत्म करने की जद्दोजहद दिखाई लेकिन क्रोएशियाई पंक्ति के सामने उनकी एक न चली। (फीफा वर्ल्ड कप की सभी खबरें यहां पढ़ें)

Web Title: fifa world cup croatia beat nigeria in group d match

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे