लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को हराया, एक भी गोल नहीं कर पाई मेसी की टीम

By सुमित राय | Updated: June 22, 2018 01:58 IST

FIFA World Cup 2018: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप डी के अहम मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने अर्जेंटीना को मात देकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।

Open in App

निज़नी नोवगोरोड (रूस), 22 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप डी के अहम मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने अर्जेंटीना को 3-0 से मात देकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। क्रोएशिया ने 3 गोल करते हुए अर्जेंटीना को मात दिया, वहीं मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

क्रोएशिया के लिए पहला गोल रेबिच ने 53वें मिनट में गोल किया। ये विश्व कप में उनका पहला गोल है। उनके बाद कप्तान लुका मोड्रिच ने 80वें मिनट में गोल किया। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में गोल किया। मोड्रिच के बाद इवान रकिटिच ने 91वें मिनट में तीसरा गोल दाग दिया। (फीफा विश्व कप 2018 की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

इससे पहले मैच में अर्जेंटीना को आइसलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने को मजबूर होना पड़ा था। वहीं क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। इस जीत के बाद क्रोएशिया ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस हार के बाद अर्जेंटीना के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। अब उन्हें अपने आखिरी मैच में नाइजीरिया को बड़े अंतर से हराना होगा।

इस मैच में अर्जेंटीना को कई मौके मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। हाफटाइम के पहले लियोनल मेसी ने बॉक्स के बाहर से मेजा को पास दिया, लेकिन वो गेंद को गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा पाए। 30वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजो पेरेज भी गोल करने का एक आसान मौका चूक गए।

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका