केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रोनाल्डो ने डोनेट किए 77 करोड़ रुपये ? सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

By सुमित राय | Published: August 22, 2018 01:00 PM2018-08-22T13:00:58+5:302018-08-22T13:00:58+5:30

केरल में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं और उनकी मदद के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है।

Cristiano Ronaldo donate Rs 77 crore to Kerala flood victims, Rumours viral in Social Media | केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रोनाल्डो ने डोनेट किए 77 करोड़ रुपये ? सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रोनाल्डो ने डोनेट किए 77 करोड़ रुपये ? सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

नई दिल्ली, 22 अगस्त। केरल में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं और उनकी मदद के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है। देश के हर क्षेत्र के दिग्गजों ने केरल की मदद की घोषणा के साथ ही मदद की अपील भी की है। इसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के अलावा कई हस्तियां शामिल हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 77 करोड़ रुपये डोनेट करने की घोषणा की है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रोनाल्डो ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की घोषणा की है या नहीं।

रोनाल्डो के डोनेशन की बात की शुरुआत कुछ फैन के ट्वीट के बाद हुई थी। दरअसल, कुछ फैंस ने ट्विटर पर रोनाल्डो को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था और उनसे मदद की अपील की थी। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही कुछ ऐसे भी ट्वीट सामने आने लगे जिनमे कहा जा रहा है कि रोनाल्डो पहले ही केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 77 करोड़ रुपये डोनेट कर चुके हैं।






बता दें कि रोनाल्डो पहले भी कई जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं और उनकी चैरिटेबल संस्था है, जो लोगों की मदद करती है। हालांकि केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से इसकी अफवाह चल रही है।

केरल में आई बाढ़ की वजह से करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। इसके अलावा ढाई लाख लोग घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग 1500 राहत शिविरों में किया जा रहा है।

Web Title: Cristiano Ronaldo donate Rs 77 crore to Kerala flood victims, Rumours viral in Social Media

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे