टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर सकता है मोटापा, ये 5 चीजें तेजी से बढ़ाकर सेक्स लाइफ बनाएंगी बेहतर

By उस्मान | Published: February 22, 2019 04:03 PM2019-02-22T16:03:05+5:302019-02-22T16:03:05+5:30

इस हार्मोन की कमी के कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसमें थकान, लिंग में तनाव नहीं आना, अवसाद, अनिद्रा, ध्यान में कमी, हड्डी के घनत्व में कमी और मोटापा बढ़ना शामिल हैं। 

obesity decreased testosterone level, eat these foods to increase testosterone and better sex life | टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर सकता है मोटापा, ये 5 चीजें तेजी से बढ़ाकर सेक्स लाइफ बनाएंगी बेहतर

फोटो- पिक्साबे

मोटापा दुनियाभर के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी इसका सबसे बड़ा कारण है। मोटापे से आपको डायबिटीज, कैंसर, दिल से जुड़े रोग होने के अधिक चांस होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा आपकी सेक्स लाइफ भी बर्बाद कर सकता है। 

कई अध्ययन इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि मोटापे से यौन जीवन पर भी असर पड़ता है। न्यूयॉर्क की बफेलो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किये गए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अधिक मोटापे की वजह से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन (testosterone) लेवल कम हो सकता है। 

टेस्टोस्टेरोन क्या है? 
टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो पुरुषों में उनके वृषण (testes) और एड्रेनल ग्लैंड में बड़ी मात्रा में बनाया जाता है। महिलाओं में भी टेस्टोस्टेरोन होता है पर उनमें यह बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। यह हार्मोन पुरुष यौन शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा इसका काम मसल्स, रेड ब्लड सेल्स और यौन कार्य को बनाए रखना है। 

आपको बता दें कि इस हार्मोन की कमी के कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसमें थकान, लिंग में तनाव नहीं आना, अवसाद, अनिद्रा, ध्यान में कमी, हड्डी के घनत्व में कमी और मोटापा बढ़ना शामिल हैं। 

वजन कम करने और टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने के लिए करें ये काम
1) अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन शामिल करें। दाल और फलियां को अपने आहार में ले। इसके अलावा स्प्राउट्स या सूप का अभी अधिक सेवन करें। इन चीजों को आप आसानी से पका सकते हैं।

2) रिफाइंड तेल और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट सभी प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जिससे यह आपका वजन बढ़ा सकते है। खाद्य पदार्थों में रिफाइंड की विविधता के हिसाब से आप इन्हे चुन सकते है।

3) सबसे पहले आपके पास पर्याप्त रूप से फल और सब्जियां होनी चाहिए। जिससे वो बिना वजन बढ़ाये हमारे शरीर को फाइबर दे सके। फाइबर को पचने में वैसे लंबा समय लगता है।

4) चिकन और रेड मीट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन उसमें फैट भी ज्यादा होता है। वैसे चिकन में ज्यादा प्रोटीन होने की वजह से, हमें संतुष्टि की भावना हो जाती है। जिससे वह अधिक खाने की इच्छा को भी कम कर देता है।

5) सॉसेज, बर्गर, फ्राईज और पैटी जंग फूड का इस्तेमाल खानें में नहीं करना चाहिए। वरना, आपका मोटापा ओर ज्यादा बढ़ सकता है। जिसकी वजह से टेस्टास्टेरोन लेवल कम हो सकता है। 

Web Title: obesity decreased testosterone level, eat these foods to increase testosterone and better sex life

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे