लाइव न्यूज़ :

मुंबई में खुला पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, अरब सागर के बीच जहाज पर बैठकर लीजिये खाने का मजा

By मेघना वर्मा | Updated: April 4, 2018 17:04 IST

इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां इंडियन ट्रेडिशनल खाना ट्विस्ट के साथ सर्व किया जाता है।

Open in App

बादलों के साथ आंख-मिचोली खेलता सूरज, अठखेलियां खाती समुद्र की लहरें और ठंडी हवा के झोंके... ये सारा नजारा जितना सुनने में अच्छा लगता है उतना ही आंखों को सुकून देने वाला भी होता है। अगर मैं कहूं कि आप इस नजारे में आराम से बैठ कर अपना मनपसंद और स्वादिष्ट खाना भी खा सकते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे? जी हां, मैं बात कर रही हूं भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की। मुंबई में अरब सागर पर बने इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'आर्क डेक बार'  को पहला 'समुद्री रेस्टोरेंट' भी कहा जा सकता है। आइये आपको बताते हैं फ्लोटिंग इस रेस्टोरेंट की कुछ और खास बातें....

समुद्र के बीचों-बीच जहाज पर बना है रेस्टोरेंट

इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को मुंबई के समुद्र किनारे यानी अरब सागर के बीचों-बीच बनाया गया है। जहां से लगभग पूरी मुंबई नजर आती है। इसे बनाने के लिए पानी वाली जहाज का इस्तेमाल किया गया है। आर्क डेक बार तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को छोटी सी बोट का उपयोग किया जाता है।

मुंबई के बांद्रा से 12 मिनट की दूरी पर ये बोट आपको आर्क डेक बार पर ले जाकर छोड़ेंगा। एक बार आर्क डेक बार पर जाकर आपको शहर से दूर शांति का अनुभव होगा। सागर बीचो-बिच होने के कारण इस बोट पर तेज हवा के झोंके भी होते हैं तो हमारी सलाह यही है कि आप शोर्ट ड्रेस पहनने के बजाय पैन्ट्स पहनकर इस रेस्टोरेंट में जाएं नहीं कहीं ऐसा ना हो की हवा में आपकी ड्रेस आपको अनकोम्फिर्ट फील कराये।

बोट के अंदर और बाहर दोनों ओर है बैठने की व्यवस्था

आर्क डेक बार में बोट के अन्दर और बाहर दोनों और बैठ कर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर खाने का मजा ले सकते हैं। इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में वीआईपी लोगों के लिए अलग से कोच बनाये गए हैं जहां वीआईपीस अपनी मीटिंग्स या पार्टी कर सकते हैं। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां इंडियन ट्रेडिशनल खाना ट्विस्ट के साथ सर्व किया जाता है। 

ये भी पढ़े: यहां टॉयलेट सीट पर सर्व होता है खाना, कमोड पर बैठकर खाते हैं लोग

मुंबई शहर का दिखता है खूबसूरत नजारा

इस बोट और आर्क डेक बार रेस्टोरेंट से आपको मुंबई का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। शहर के शोर शराबे से दूर, चहलते हुए पानी में टेस्टी कॉकटेल के साथ मुंबई के व्यू को देखना अपने आप में खास होता है। सूरज के ढलने का नजारा देखते ही बनता है। धीरे-धीरे पानी की आगोश में जाते सूरज को देखना और जागते हुए मुंबई का दृश्य आपको बेहतरीन व्यू देता है। 

एक साथ आ सकते हैं 150 लोग

आर्क डेक बार में एक साथ 150 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। आप भी अगर मुंबई का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आर्क डेक बार में जाने के लिए पहले से रिजर्वेशन करना ना भूलें। क्यूंकि यहां पहले से ही लोग बुकिंग करा कर रखें ताकि ऐन टाइम पर कोई गड़बड़ी ना हो।  

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड