लाइव न्यूज़ :

चैत्र नवरात्रि 2018: उपवास में बोरिंग खाने से ऊब गए हों तो बनाइये कुट्टू के आटे का 'फलहारी डोसा'

By मेघना वर्मा | Updated: March 23, 2018 09:50 IST

जो नवरात्रि के 9 दिन व्रत रहते हैं और इन दिनों में सिर्फ आलू, कुट्टू के आटे से बना पराठा या फलों का ही सेवन कर पाते हैं।

Open in App

नवरात्रि के पर्व का हिन्दुओं के लिए बहुत महत्व है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो नवरात्रि के 9 दिन व्रत रहते हैं और इन दिनों में सिर्फ आलू, कुट्टू के आटे से बना पराठा या फलों का ही सेवन कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुट्टू के आटे से ही बनने वाली लजीज व्यंजन की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे बनाकर आप इस नवरात्रि खा सकते हैं। नार्मल फलहारी खाने के बजाय चटपटे खाने का स्वाद ले सकते हैं। इस नवरात्रि बनाइए कुट्टू के आटे का स्वादिष्ट और कुरकुरा डोसा। ये ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि बहुत ही कम समय में इसे आसानी से बनाया जा सकता है।  

कुट्टू का डोसा बनाने के लिए सामग्री

कुट्टू का आटा - 5 चम्‍मच अरबी उबली हुई- 2 चम्‍मच अजवाइन- 1 चुटकी हरी मिर्च- 4 घी- 2 चम्‍मच आलू- 2 उबले हुए अदरक- 1/2 इंच हल्‍दी- 1 चुटकी लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्‍मच धनिया पत्‍ती- 2 गुच्‍छे सेंधा नमक- स्‍वाद के अनुसार 

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2018: इस नवरात्रि घर पर आसानी से बनायें केले के फलहारी कोफ्ते

भरावन बनाने की विधि

1. उबले हुए आलू को छील कर मैश कर लें और उसमें सेंधा नमक और हल्‍दी डालें। 2. एक पैन में 1 चम्‍मच घी डालें। फिर कटी हरी मिर्च और अदरक डाल कर 1 मिनट तक पकाएं। 3. इसके बाद इसमें मैश किये हुए आलू डालें। इसे चलाएं और धीमी आंच पर 4 मिनट तक पकाएं।4. अब इसमें हरी कटी हुई धनिया पत्‍ती डाल कर आंच बंद कर दें। 

डोसा बनाने की विधि

1. मैश की हुई अरबी को कुट्टू के आटे के साथ मिक्‍स करें। 2. इसके साथ सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और अजवाइन मिलाएं। 3. अब इसमें 1 कप पानी डाल कर घोल तैयार करें।4. एक तवे लें, उस पर एक कटोरी कुट्टू के घोल का डालें। 5. डोसे के चारो ओर घी डालें जिससे वह अच्‍छी तरह से फ्राई हो जाए।6. अब डोसे के बीच में भरावन सामग्री भरें और पकाएं।7. गर्मगर्म कुट्टू का डोसा तैयार है आप इसे नारियल की चटनी या टमाटर की चटनियो के साथ परोस सकते हैं। 

टॅग्स :नवरात्रिहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड