लाइव न्यूज़ :

घर पर ऐसे बनाइए शिमला-मिर्च बेसन की टेस्टी और हेल्दी सब्जी

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2018 13:03 IST

शिमला मिर्च, स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक सब्जियों में से एक है। इससे बनने वाली हर डिश बेहद स्‍वादिष्‍ट और लाजबाव होती है इसमें कई पोषक तत्‍व, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है।

Open in App

आपने शिमला मिर्च को हमेशा नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ ही खाया होगा, लेकिन आज हम आपको शिमला मिर्च और बेसन से बनने वाली स्वादिष्ट करी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिन्हें घर में आसानी से बनाकर आप अपने बच्चों या मेहमानों को खिला सकते हैं। 

शिमला मिर्च और बेसन करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

शिमला मिर्च - 3 बेसन - 2 चम्मचहरा धनियां - 2 चम्मच तेल - 2-3 चम्मचहल्दी पाउडर - 1/4 चम्मचधनियां पाउडर - 1 छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मचसौंफ पाउडर - 1 छोटा चम्मचहींग - 1-2 पिंचजीरा - आधा चम्मचअदरक - 1 इंच टुकड़ा गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मचनमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि

1. सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर, काट लीजिये, डंठल और बीज हटा कर आधे इंच से लेकर एक इंच के चौकोर टुकड़ों में शिमला मिर्च काट कर तैयार कर लीजिये।2. गर्म कढ़ाई में बेसन डालकर लगातार चलाते हुये, बेसन का हल्का रंग बदलने तक रोस्ट करके प्याली में निकाल लीजिये। 

ये भी पढ़ें: सलाद नहीं हलवे के रूप में खाएं चुकंदर, टेस्ट और सेहत दोनों में है लाजवाब

3. अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये। गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हलका सा भूनिये।

4. अब कटी हुई शिमला मिर्च डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, भुना हुआ बेसन और अमचूर पाउडर, गरम मसाला भी डाल दीजिये।

5. सब्जी को कलछी से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि शिमला मिर्च के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाए।

6. सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये, सब्जी को खोलिये और अच्छी तरह चला दीजीये

7. शिमला मिर्च को ज्यादा नरम नहीं करना है, शिमला मिर्च थोड़ी क्रन्ची ही रहनी चाहिये

8. शिमला मिर्च बेसन की करी तैयार है, इसे आप चपाती, परांठे, या चावल के साथ परोस सकते हैं।

ध्यान दें: आप चाहें तो इसमें पनीर दाल सकते हैं उससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

(फोटो- विकिमीडिया)

 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड