लाइव न्यूज़ :

बेहतर सेक्स लाइफ के लिए जरूर करें इन 5 नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन

By मेघना वर्मा | Updated: March 6, 2018 16:27 IST

स्ट्रेस और काम की टेंशन मर्दों की सेक्स पॉवर पर बुरा प्रभाव करती है, इसे सही करने के लिए कुछ हेल्थ ड्रिंक्स ट्राई करने चाहिए। 

Open in App

हमारी प्रकृति में हर मर्ज की दवा है। दादी के नुस्खे हो या नानी का जुगाड़, अपनी हर समस्या को सही करने का आसान तरीका हम भारतीय अपनाते हैं। किसी भी परेशानी में दवा लेने से पहले हम घरेलू नुस्खों या घरेलू उपायों से उसका इलाज करना जानते हैं। प्रकृति में ऐसे नेचुरल ड्रिंक्स हैं जो आपकी सेक्स लाइफ को और अच्छा बना सकते हैं। बहुत से लोग अपनी सेक्स लाइफ की समस्याओं से जूझते रहते हैं। अपनी सेक्स पॉवर को बढ़ाने या अपनी सेक्स लाइफ को स्वस्थ्य बनाने के लिए आप प्रकृति में मौजूद कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आम तौर पर काम की टेंशन या स्ट्रेस की वजह से लोगों की सेक्स लाइफ अच्छी नहीं होती। ऐसे में इन नैचुरल ड्रिंक्स के नियमित सेवन से आप अपनी सेक्स लाइफ को हेल्दी रख सकते हैं। 

इन 5 ड्रिंक्स का सेवन आपकी सेक्स लाइफ को रखेगा फिट

1. दूध

रोजाना एक ग्लास दूध का सेवन आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकता है। दूध एक ऐसा ड्रिंक है जो आपको तुरंत एनर्जी देता है और आपको फ्रेश रखता है। इसमें मौजूद सभी मिनरल्स और न्यूट्रीशन से भरे तत्व आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक आपको स्टैमिना प्रदान करता है। 

2. शहद

नैचुरल ड्रिंक्स में सेक्स पॉवर को प्रभावित करने के लिए शहद का भी उपयोग करते हैं। बहुत से लोग शहद का को दूध के साथ भी पीते हैं जिसका उन्हें फायदा होता है। शहद में औषधीय गुण होते हैं जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: वर्जिन लड़कों को जरूर पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी ये 6 बातें

3. चॉकलेट ड्रिंक्स

चॉकलेट को हमेशा से ही सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। इसमें मौजूद तत्व आपके सेक्स की स्टैमिना पर असर डालते हैं। चॉकलेट का कोई भी फॉर्म फिर चाहे वो ड्रिंक के रूप में हो या बार के रूप में हर तरह से लाभदायक है। बहुत से लोग सेक्स करने से पहले डार्क चॉकलेट लेना पसंद करते हैं। 

4. कॉफी

कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी सेक्स पॉवर पर असर डालता है। ये आपके शरीर को तुरंत स्टैमिना प्रदान करता है। ये आपकी सेक्सुअल एक्टिविटी में सहायक होता है। किसी भी सेक्सुअल एक्टिविटी से पहले कॉफी पीना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

5. एलोवेरा जूस

विभिन्न शोधों से पता चला है कि एलोवेरा का जूस सेक्स पॉवर और उससे जुड़े हार्मोंस को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही मासिक धर्म और सेक्स हार्मोन्स के लिए भी एलोवेरा का जूस काफी अच्छा माना जाता है।  

ये भी पढ़े: वर्जिन लड़कों को जरूर पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी ये 6 बातें

ऑफिस के स्ट्रेस और घर के प्रेशर का प्रभाव कहीं ना कहीं आपकी सेक्सुअल लाइफ पर भी पड़ता है। इससे बचे रहने के लिए जरूरी है की आप अपने डेली रूटीन को स्वस्थ बनाये रखें और समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करते रहें। साथ ही अपनी डाईट में हेल्दी चीजों को शामिल करें।  

टॅग्स :सेक्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब