दिन भर रहना है तरोताजा तो हर औरत को नाश्ते में लेनी चाहिए ये 5 चीजें

By मेघना वर्मा | Published: June 10, 2018 08:07 AM2018-06-10T08:07:17+5:302018-06-10T08:07:17+5:30

कहते हर किसी को दिन में एक सेब जरूर खाना चाहिए इससे सभी तरह की बिमारियां दूर हो जाती हैं। औरतों को भी सुबह के समय एक सेब जरूर खाना चाहिए।

5 Best Foods to Eat in the Morning for women | दिन भर रहना है तरोताजा तो हर औरत को नाश्ते में लेनी चाहिए ये 5 चीजें

दिन भर रहना है तरोताजा तो हर औरत को नाश्ते में लेनी चाहिए ये 5 चीजें

आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों को अपनों के लिए क्या खुद के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। खासकर की  कामकाजी महिलाओं को जो सुबह उठकर बस घर के काम में इतना बिजी हो जाती हैं कि उन्हें खुद के लिए नाश्ता बनाने का समय भी नहीं रहता ऐसे में वो कुछ भी खाकर ऑफिस या काम पर चली जाती हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी भी होती है जिन्हें सुबह नाश्ते का समय नहीं मिलता तो वो कुछ भी खाए बिना ही निकल जाती हैं। ऐसा करना ना सिर्फ उनके सेहत के लिए खराब रहता है बल्कि उनके डेली रूटीन के लिए ये सबसे खराब आदतों में शुमार होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फटाफट और हेल्दी नाश्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको बहुत कम समय में खा सकते हैं और खुद के शरीर को कई तरह के रोगों से बचा भी सकते हैं। तो आपके पास भी अगर सुबह कम समय है तो इन चीजों को करें नाश्ते में शामिल

1. नारियल पानी

नारियल पानी आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं लेकिन सुबह-सुबह इसे पीने का फायदा कुछ और ही होता है। इसे एक कैलोरी ड्रिंक भी कह सकते हैं इसमें  एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी होता है जो औरतों के इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा है। इसमें साइटोकीनीज होता है जो औरतों की बढ़ती उम्र को इस तरह कंट्रोल करता है कि उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता । वजन घटाने में भी नारियल पानी मदद करता है। तो बस अब सुबह जब भी कुछ खाने का समय ना मिले तो नारियल पानी को जरूर पीएं। 

2. सेब

कहते हर किसी को दिन में एक सेब जरूर खाना चाहिए इससे सभी तरह की बिमारियां दूर हो जाती हैं। औरतों को भी सुबह के समय एक सेब जरूर खाना चाहिए। इसमें फ्लावनोईड होता है जो औरतों को ओस्टोप्रोर्सिस से बचाता है और हड्डियां मजबूत बनाता है। सेब से आपको सांस लेने की दिक्कत को दूर करता है। आपके फेफड़ों में सांस की आपूर्ति को पूरा करता है। इसलिए सुबह उठकर एक सेब जरूर खाएं। 

ये भी पढ़े- चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएगें ये 5 कूल फ्रूट्स, जरूर करें इनका सेवन

3. दूध

दूध में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना सुबह एक गिलास दूध पीने से आपका पेट भी भरा रहेगा साथ ही आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेगें। दिनभर आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता रहेगा।  ये औरतों की त्वचा, बालों, और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। डेली एक गिलास दूध पीने वाली औरतें अन्य औरतों की तुलना में कम बीमार होती हैं।


4. काले चने

रात को काले चने भीगाकर आप इसे सुबह नाश्ते में कर सकती हैं। ये औरतों के लिए प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स का सबसे अच्छा रिसोर्स है। इसे दिन की शुरूआत में खाने से महिलाओं को दिनभर थकान नहीं होती। एक रिसर्च के अनुसार रोज़ सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने अगर शहद के साथ खाए जाएं तो इससे फर्टिलिटी भी बढ़ती है।

ये भी पढ़े- यहां मिलते हैं 35 तरह के संदेश, सौरव गांगुली भी हैं इसके स्वाद के कायल


5. मेवे

मिक्स ड्रायफ्रूट जैसे काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता मिलाकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। ड्रायफ्रूट एनर्जी का सबसे बेस्ट रिसोर्स तो हैं ही साथ ही ये एंटी एजिंग भी होते हैं। यानि ड्रायफ्रूट खाने से बढ़ती उम्र देर से नज़र आती है। ड्रायफ्रूट्स में जरूरी फैटी एसिड्स, प्रोटीन, मिनरल और विटामिन्स ज्यादा होते हैं। इसे खाने से औरतों में हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर होती है।

Web Title: 5 Best Foods to Eat in the Morning for women

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे