लाइव न्यूज़ :

ये है दुनिया का सबसे महंगा ब्लाउज, 6 महीने में बनकर हुआ तैयार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

By मेघना वर्मा | Updated: February 25, 2020 10:47 IST

इस ब्लाउज को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, हर्षिता भट्ट, अंजली लावनिया और इंद्रानी दास गुप्ता पहन चुकी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे ये स्लीवलेस ब्लाउज बेहद खूबसूरत है। जिसे आप साड़ी या लहंगे किसी के साथ भी कैरी कर सकते हैं। 

भारतीय पारंपरिक परिधाना यानी साड़ी पहनकर हर महिला बेहद खूबसूरत लगती है। साड़ी के साथ उसके ब्लाउज पर भी महिलाएं खूब मेहनत करवाती हैं। अलग-अलग डिजाइन के ब्लाउज महिलाओं की पर्सनैलिटी के हिसाब से उन पर जंचते हैं। वैसे आपने महंगी साड़ियों के बारे में तो बहुत सुना होगा मगर क्या कभी महंगे ब्लाउज के बारे में सुना है?

आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे ब्लाउज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाने में ना सिर्फ छह महीने का समय लगा है बल्कि उसमें और भी बहुत सारी खूबियां हैं। आप भी जानिए इस यूनिक ब्लाउज के बारे में। साथ ही जानिए क्या है इसकी खूबियां।

अनामिका खन्ना का है डिजाइन

फैशन साइट फैशन लेडी डॉट इन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे महंगे ब्लाउज को इंडियन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। जिसे ORRA diamonds कलेक्शन्स के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। ये स्लीवलेस ब्लाउज बेहद खूबसूरत है। जिसे आप साड़ी या लहंगे किसी के साथ भी कैरी कर सकते हैं। 

इतनी है कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक इस एक ब्लाउज की कीमत 1.35 मीलियन यानी 8 करोड़ 46 लाख रूपए है। खास बात ये है कि इस पूरे ब्लाउज में हीरा जड़ा गया है। जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। इसी की वजह से गले में भी आपको किसी तरह की एक्सेसीरिज पहनने की जरूरत नहीं होता। बस ब्लाउज ही काफी है।

500 कैरेटे हीरा जड़ा है

इस ब्लाउज की खास बात इसपर जड़ा हीरा है। ओरा डायमंड की ओर से इसमें 500 कैरेट बेल्जिया हीरा जड़ा हुआ है। जिसकी वजह से इसकी चमक और भी बढ़ गई है। इस ब्लाउज को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, हर्षिता भट्ट, अंजली लावनिया और इंद्रानी दास गुप्ता पहन चुकी हैं। 

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल