लाइव न्यूज़ :

World Sleep Day पर जानिए क्या होती है Beauty Sleep? स्किन को होते हैं ये 5 गजब के फायदे!

By मेघना वर्मा | Updated: March 13, 2020 10:52 IST

Beauty Sleep Benefits: जो लोग भरपूर नींद सोते हैं उनको ना सिर्फ दिमागी रूप से शांति मिलती है बल्कि उनकी स्किन और भी खिली-खिली हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी आंखों के नीचे गहरे काले धब्बों को भी कम करने में ब्यूटी स्लीप का बहुत बड़ा हाथ होता है।रात में पर्याप्त नींद लेने से हमारा शरीर कई रोगों से बच जाता है।

आज यानी 15 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड स्लीप डे सेलिब्रेट किया जाता है। लोगों को नींद की अहमियत बताने और नींद से जुड़ी परेशानियों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्ल्ड स्लीप कमिटी द्वारा साल का इस दिन को मनाया जाता है। 

स्वास्थय के साथ आपकी ब्यूटी में भी नींद का बहुत बड़ा हाथ होता है। जो लोग भरपूर नींद सोते हैं उनको ना सिर्फ दिमागी रूप से शांति मिलती है बल्कि उनकी स्किन और भी खिली-खिली हो जाती है। अपनी लाइफस्टाइल में भरपूर नींद को शामिल करके आप अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं। 

क्या होती है ब्यूटी स्लीप

ब्यूटी स्लीप कुछ और नहीं बल्कि आपकी ली हुई पूरी नींद है। जिसमें आप बिना किसी चिंता के और बिना किसी परेशानी के कम से कम आठ घंटे की नींद लेते हों। आपके खर्राटें आपकी बॉडी के ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। जिससे आप रिफ्रेश और ग्लोइंग फील करते हैं। ब्यूटी स्लीप के और भी बहुत से फायदे होते हैं। आइए हम बताते हैं आपको-

1. आपकी स्किन को बनाती हैं जवां

आराम और सुकून की नींद या ब्यूटी स्लीप आपकी स्किन को यूथफुल ग्लो देती है। ये आपके चेहरे से कोलेगन और रिंकल्स के साथ फाइन लाइन्स को कम करती है। कई स्टडी के मुताबिक एक अच्छी ब्यूटी स्लीप आपके स्किन को हेल्दी रखती है।

2. वजन होता है कम

आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा कि किस तरह बेड पर लेटकर आप वजन कम कर सकते हैं? मगर ऐसा है, भरपूर और अच्छी नींद आपके वजन को भी कम करती है। एक स्टडी के मुताबिक जो लोग अच्छी नींद लेते हैं उनमें 55 प्रतिशत वेट लूज करने का चांस होता है।

3. नहीं होती पफी आईज

आखों के नीचे की स्किन अक्सर सूज जाती है। जिसे पफी आईज भी कहते हैं। ब्यूटी स्लीप आपको इस समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। आपकी आंखों के नीचे की स्किन सबसे ज्यादा पतली होती है। जिसमें सूजन सबसे पहले पता चलती है। 

4. पाचन तंत्र होता है कमाल का

आपकी बॉडी को प्रॉपर नींद चाहिए होती है प्रोटीन रिड्यूस करने के लिए। अगर आप सही से नहीं सोते तो आपका इम्यून सिस्टम वीक हो सकता है। जिसका असर आपकी बॉडी पर भी दिखाई देता है। कमजोर इम्यून सिस्टम आपके चेहरे के एकने और एक्जीमा को भी बढ़ाता है। 

5. डार्क सर्कल होते हैं खत्म

आपकी आंखों के नीचे गहरे काले धब्बों को भी कम करने में ब्यूटी स्लीप का बहुत बड़ा हाथ होता है। आपकी भरपूर नींद की वजह से आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल नहीं होते या कम होने लगते हैं। इसलिए आप सोने को कभी अनदेखा मत कीजिए।

रात में पर्याप्त नींद लेने से हमारा शरीर कई रोगों से बच जाता है। लेकिन यही अगर हम रात में देरी से सोएं और सुबह जल्दी उठ जाएं, नींद पूरी ना करें, तो कुछ ही समय के अन्दर हमारा शरीर विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाता है। नींद पूरी ना करने से पाचन तंत्र में कमजोरी, मानसिक रूप से तनाव और यहां तक कि सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल