लाइव न्यूज़ :

Winter Tips: ठंड में हाथ-पैरों में होती है खुजली और सूजन तो अपनाएं ये 5 तरीका, मिलेगी राहत

By मेघना वर्मा | Updated: January 11, 2020 16:25 IST

ठंड के कारण आमतौर पर हाथ और पैर की उंगलियों में आनेवाली सूजन और खुजली की इस दिक्कत को चिलब्लेंस का नाम दिया जाता है। ठंड में अक्सर इस परेशानी से बहुत से लोग गुजरते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस समय अपने आप को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा कर रखें। अक्सर आप जल्द बाजी में ठंडे पानी से ही नहा कर ऑफिस चल देते हैं।

ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को हाथ और पैरों के फटने और उसमें खुजली या सूजन होने की समस्या बढ़ जाती है। बहुत से लोगों को ये परेशानी इतनी हो जाती है कि उनके चलने या काम करने पर भी इसका असर पड़ जाता है। हाथ पैरों में खुजली होना आम बात है लेकिन जब ये हद से ज्यादा बढ़ जाए तो आपको इसकी ओर सावधानी से ध्यान देना चाहिए। 

ठंड के कारण आमतौर पर हाथ और पैर की उंगलियों में आनेवाली सूजन और खुजली की इस दिक्कत को चिलब्लेंस का नाम दिया जाता है। ठंड में अक्सर इस परेशानी से बहुत से लोग गुजरते हैं। ये तब ज्यादा होता है जब आप ठंड मौसम के संपर्क में ज्यादा आते हैं। 

1. ना करें मसाज और खुजली

अगर आपके पैर में या हाथ में सूजन है और दर्द हो रहा है तो भी इन पर मसाज करने से बचे। किसी भी तरह का मसाज उस समस्या को और भी बढ़ा सकता है। इसलिए हाथ या पैर में मसाज ना करें। अगर खुजली हो रही हो तो हल्के हाथ से सहला भले लें मगर कहीं भी नाखून ना लगाएं।

2. ठंडे पानी से बचें

अक्सर आप जल्द बाजी में ठंडे पानी से ही नहा कर ऑफिस चल देते हैं। ठंडे पानी में हाथ डालने से बचें। इससे आपकी स्किन में ईचिंग की समस्या और भी बढ़ जाती है। उंगलियों को सूखा और गर्म रखने की कोशिश करें।

3. इंफेक्शन से बचें

इस समय अपने आप को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा कर रखें। आपकी स्किन बहुत सेंसटिव होती है। इस स्थिति में किसी भी तरह का स्किन इंफेक्शन आसानी से हो सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए ऐंटीसेप्टिक क्रीम जरूर लगाएं।

4. ठंड से रहें दूर

यह दिक्कत उन लोगों में अधिक देखने को मिलती है, जिनका घर बहुत ठंडा रहता है या जो ठंडे पानी में अधिक काम करते हैं। साथ ही ठंड में बॉडी को पूरी तरह कवर ना करनेवाले लोगों में भी यह दिक्कत देखने को मिलती है। इनसे बचें।

5. एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज हमेशा ही आपके सेहत के लिए अच्छा होता है। हाथ-पैर में खुजली और सूजन की वजह ब्लड सर्कुलेशन का कम हो जाना भी होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सर्दियों में हर रोज एक्सर्साइज करें। बहुत अधिक ठंड में बाहर ना निकलें और शरीर को कवर करके रखें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यसर्दी खांसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?, खांसी-जुकाम जैसे रोग रहेंगे दूर...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन