लाइव न्यूज़ :

करीब आ गया Valentine's Week, इन 5 ब्यूटी टिप्स से निखारें अपना चेहरा

By गुलनीत कौर | Updated: February 5, 2019 15:04 IST

7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। रोज डे (Rose Day) से ये हफ्ता शुरू होगा, इसके बाद प्रपोज डे (Propose Day), चॉकलेट डे (Chocolate Day), टेडी डे (Chocolate Day), प्रॉमिस डे (Promise Day), हग डे (Hug Day), किस डे (Kiss Day) और आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) होगा।

Open in App

वैलेंटाइन डे जैसे जैसे करीब आता है, लड़के-लड़कियां दोनों ही खुद की ओर ध्यान देने लगते हैं। खासतौर से लड़कियां अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाती हैं। सिंगल हों या कमिटेड, लड़के को इम्प्रेस करने के लिए चेहरे पर निखार लाना जरूरी होता है। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको 5 ब्यूटी टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आज ही से इस्तेमाल करना शहरू कर दें। वैलेंटाइन डे आने तक आपका चेहरा नेचुरल ग्लो देगा। शायद मेकअप की भी जरूरत ना पड़े!

1) मलाई

बहुत से लोगों को मलाई का टेस्ट बिलकुल अच्छा नहीं लगता है, लेकिन वेलेंटाइन डे से पहले अगर आप सॉफ्ट, निखरा चेहरा पाना चाहती हैं तो इसे कम से कम चेहरे पर लगा लें। मलाई को चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं, इसके ऑइल से चेहरे पर नमी आती है, स्किन सॉफ्ट बनती है और रंग भी साफ होता है। ऐसे लगाएं: मलाई में जरा-सी हल्दी मिलाकर कॉटन बॉल या उंगली की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रखें और फिर ताजे पानी से धो लें। 

2) बेसन

बेसन, चन्दन, हल्दी आदि के मिश्रण से एक फेस पैक तैयार करें और वेलेंटाइन से पहले कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें। आप चाहें तो रोजाना भी इसे चेहरे पर ;आगा सकती हैं। इस फेस पैक में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें नेचुरल हैं। इसलिए रोजाना भी इनके इस्तेमाल से साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। ये चीजें नेचुरल ग्लो देती हैं। 

3) गुलाब जल

वेलेंटाइन डे वाले दिन अगर आप इंस्टेंट निखार चाहती हैं तो उसदिन  तैयार होने से पहले ये छोटा सा उपाय करें - 2 से 3 कॉटन बॉल्स को गुलाब जल में डूबोकर फ्रीज में रख दें। कुछ देर बाद इन कॉटन बॉल्स से अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट मसाज करें। ध्यान रहे कि मसाज से पहले आपना चेहरा एकदम साफ होना चाहिए। गुलाब जल की इस मसाज से चेहरे पर ग्लो आता है।

यह भी पढ़ें: गुलाबी ठंड के बीच जल्द शुरू होने वाला है वैलेंटाइन वीक, ऐसे बयां करें हाल-ए-दिल

4) स्क्रबिंग

वेलेंटाइन डे से एक रात पहले चेहरे पर स्क्रब करें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब चुनें, स्क्रब मसाज करते समय हाथों को चेहरे पर 'राउंड-राउंड' घुमाएं। यह स्क्रब करें का सही तरीका है। स्क्रब के बाद स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक लगाएं और 10 मिनट रखने के बाद ताजे पाने से धो लें। अगले दिन जब आप उठेंगी तो चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाएंगी। 

5) मुल्तानी मिट्टी

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो वेलेंटाइन से एक रात पहले चेहरे पर मुल्तानी मिटटी लगाएं, इसे 10 से 15 मिनट रखें और फिर धो लें। अगर वेलेंटाइन आने में कुछ समय हो तो इसे आप 2 दिन के गैप में भी कर सकती हैं। मुल्तानी मिटटीचेहरे से दाग-धब्बे कम करेगी और फ्रेशनेस भी देगी। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेब्यूटी टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन