लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डेट के लिए होंठों पर रेड लिपस्टिक लगाने से पहले यूज करें ये दो चीजें, तभी मिलेगा परफेक्ट रेड लिप्स लुक

By गुलनीत कौर | Updated: February 13, 2019 10:54 IST

होंठों पर परफेक्ट तरीके से रेड लिपस्टिक लगाने के लिए आपको चाहिए: लिप बाम, आपकी फेवरिट रेड लिपस्टिक, लिप लाइनर ब्रश, लिप ब्रश, कंसीलर, फेस पाउडर और टिश्यू पेपर

Open in App

प्यार के दिन वैलेंटाइन डे का जोश सभी में देखने को मिल रहा है। खासकर लड़कियां इसदिन के लिए बेहद उत्सुक होती हैं। तोहफों से लेकर वैलेंटाइन डे पर कैसी ड्रेस पहनें और किस रंग की लिपस्टिक लगाएं, यह भी एक बड़ा फैसला होता है। अब चूंकि प्यार का रंग लाल है तो लड़कियां इसदिन लाल रंग की ब्राइट लिपस्टिक लगाने का ही फैसला लेती हैं। 

मगर रेड लिपस्टिक लगाना ही बहुत बड़ा चैलेंज होता है। क्योंकि यह एक ऐसा गहरा रंग है जिसे होंठों पर लगाते समय हाथ अगर हल्का भी हिल जाए तो यह आसानी से छूटता नहीं है और सारा मेकअप खराब हो जाता है। ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए यहां हम आपको  रेड लिपस्टिक लगाने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करते हुए आप परफेक्ट रेड लिप्स पा सकती हैं।

रेड लिपस्टिक लगाने का तरीका (How to apply red lipstick):

होंठों पर परफेक्ट तरीके से रेड लिपस्टिक लगाने के लिए आपको चाहिए:

- लिप बाम

- आपकी फेवरिट रेड लिपस्टिक

- लिप लाइनर ब्रश

- लिप ब्रश

- कंसीलर

- फेस पाउडर

- टिश्यू पेपर

स्टेप 1: सबसे पहले अपने होंठों पर उंगली की मदद से लिप बाम लगाएं। लगाने के बाद 2 मिनट का इन्तजार करें। इतने में लिप बाम होंठों के अन्दर जाकर नमी बनाएगा। ऐसा करने से होंठो सॉफ्ट हो जाते हैं और फटते नहीं हैं। अब टिश्यू की मदद से लिप बाम को साफ कर दें। 

स्टेप 2: लिप बाम हटाने के बाद होंठों पर पाउडर की हल्की लेयर लगाएं। पाउडर अधिक नहीं लगाना है। उतना ही लगाएं जिससे होंठों का कालापन हल्का दिखने लगे। इसके अधिक इस्तेमाल से होंठों पर बाद में पैचेज बनने लगेंगे।

स्टेप 3: अब लिप ब्रश लें। इसोअर अपनी रेड लिपस्टिक लें और धीरे धीरे होंठो पर लगाना शुरू करें। शुरुआत होंठों के कोनों से करें। यहां आप होंठों को अच्छी शेप देने की कोशिश करें। बिलकुल भी जल्दबाजी ना करें, नहीं तो शेप और फेस दोनों बिगड़ सकते हैं। 

स्टेप 4: जब आप रेड लिपस्टिक से होंठों को थोड़ा बहुत फिल कर लें तो इसके बाद लिप लाइनर या लिप पेंसिल का इस्तेमाल करें। इस स्टेप को आप स्किप भी कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको होंठों को थोड़ा बड़ा दिखाना है तो लिप लाइनर से शेप देना शुरू कर दें।

स्टेप 5: होंठों को प्रॉपर शेप देने के बाद अब एक टिश्यू पेपर लेकर होंठों के बीचोबीच रखें और होंठों को उस पर प्रेस करें। ऐसा करने से लिपस्टिक लगाते समय जो पैचेज बने होंगे वे टिश्यू पेपर पर लग जाते हैं और होंठों को स्मूथ फिनिश मिलता है।

यह भी पढ़ें: Kiss Day: जानें 'किस' करने के 5 तरीके, नंबर 3 वाला है लड़कियों का फेवरिट

स्टेप 6: एक ब्रश पर कंसीलर लें और होंठों के किनारे पर लगाएं। यदि लिपस्टिक या लिप लाइनर लगाते समय होंठों की बाहरी त्वचा पर एक्स्ट्रा रंग लग गया है तो इस कंसीलर से उसे ढक लें।

स्टेप 7: अब आखिर में अच्छी तरह से चेक करें कि होंठों को परफेक्ट शेप मिली है या नहीं। अगर लिपस्टिक की पूरी कवरेज नहीं है तो एक और लेयर लगाएं। साथ ही दांतों पर भी चेक करें। कई बार लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हुए दांतों पर भी लग जाती है। उसे साफ कर लें। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेब्यूटी टिप्सकिस डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन